Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के एक गांव में बिजली चेकिंग के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग की टीम सुबह करीब 5 बजे गांव में निरीक्षण के लिए पहुंची, लेकिन ग्रामीणों और किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया और टीम के सदस्यों को बंधक बना लिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की टीम बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक सुबह-सुबह गांव में पहुंच गई। उनका कहना है कि टीम के सदस्य घरों की छतों और दीवारों पर चढ़कर कुंदे तोड़ रहे थे, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। कई ग्रामीणों ने इसे “अवैध और डराने वाला तरीका” बताया।
घटना की जानकारी मिलते ही किसान यूनियन टिकैत के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विभागीय टीम को रोक लिया और उनके कथित दुरव्यवहार का विरोध किया। यूनियन ने आरोप लगाया कि विभाग मनमानी कार्रवाई कर रहा है और किसानों को परेशान किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, विद्युत विभाग का कहना है कि वे लगातार बढ़ रही बिजली चोरी की शिकायतों के चलते नियमित चेकिंग कर रहे थे। विभाग का दावा है कि टीम पर हमला किया गया, उपकरण छीनने का प्रयास हुआ और उन्हें कुछ घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया।
ये भी पढ़े : फ़िरोज़ाबाद में अनाज खरीद केंद्रों पर भ्रष्टाचार, किसान परेशान, सरकार के निर्देशों की अनदेखी
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीम ने हस्तक्षेप कर विभागीय कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया।
प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ ग्रामीणों और किसान यूनियन के प्रतिनिधियों से पूछताछ की जा सकती है।
वहीं दूसरी ओर, ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि चेकिंग की प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित समय पर की जाए, ताकि किसी प्रकार की गलतफहमी या तनाव न बढ़े।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…