UP News: पत्नी ने पति की हत्या को सड़क हादसा बताया
UP News: बाराबंकी के घुंघटेर थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। मामले का खुलासा होता ही हर किसी के सामने घटना की पूरी सच्चाई सामने आ गई है। ये खुलासा किसी गवाह या सुबूत ने नहीं किया बल्कि मृतक के आठ साल के बेटे ने सारी सच्चाई बयां कर दी है।
मंगलवार को घुंघटेर थाना क्षेत्र के दादरा गांव में सड़क किनारे युवक का शव मिला था। पुलिस उसे शुरूआत में एक हादसे के तौर पर देख रही थी, लेकिन अब जो खुलासा हुआ है उससे साफ पता लग गया है कि वो कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या थी।
पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा केवल 24 घंटे में दिया, मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।
इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस ने किसी और की नहीं बल्कि मृतक के 8 वर्षीय मासूम बेटे की मदद से किया है। पुलिस ने मृतक के बेटे से ‘अंकल’ बनकर बात की, तो उसने बता दिया कि “पापा को मारा गया है।”
एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दादरा गांव निवासी हनुमंतलाल (35) सोमवार को अपनी पत्नी पूजा गौतम और बेटे के साथ लखनऊ के डालीगंज स्थित ससुराल गया था। वहां से शाम को परिवार सहित देवा मेला देखने निकला।
आगे एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे हनुमंतलाल का शव देखा। वहीं पर उसकी बाइक पड़ी थी, जबकि पत्नी मौके पर नहीं थी। कुछ देर बाद पत्नी पूजा वहां पहुंची और बताया कि रात में मेले से लौटते समय अचानक बेटे को लघुशंका लगी, इस पर उसने बाइक रोकी तभी एक सफेद बाइक ने टक्कर मार दी और पति की मौत हो गई।
आगे एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने ने बताया कि, पुलिस को शव पर आई चोटें और घटनास्थल की स्थिति देखकर हादसे की कहानी पर शक हुआ। बच्चे की दहशत देखकर पुलिस ने उसे सांत्वना दी और प्यार से पूछा तो उसने बताया कि मम्मी और एक अंकल ने पापा को मारा। इसके बाद जब पुलिस ने पत्नी से सख्ती से पूछताछ की, तो पूरा सच सामने आ गया।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…