दिल्ली/NCR

वीडियो में सुसाइड की एक्टिंग कर रहा था 9वीं का छात्र, अचानक हुआ कुछ ऐसा मौत बन गई हकीकत

Delhi News: दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 14 वर्षीय छात्र की मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया। यह घटना सुसाइड नहीं, बल्कि वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान हुई दर्दनाक गलती का नतीजा लग रही है। पुलिस की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे इस मामले को रहस्यमय और दुखद दोनों बना देते हैं।

क्या है मामला

घटना 12 अक्टूबर की शाम की है। दिल्ली के केशवपुरम इलाके में रहने वाला एक नौवीं कक्षा का छात्र अचानक बेहोशी की हालत में पाया गया। परिजन तुरंत उसे दिल्ली सिविल अस्पताल (DCBH) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से केशवपुरम थाने को सूचना दी गई कि यह मामला मेडिको-लीगल केस (MLC) से जुड़ा है।

मृतक के पिता एक प्रॉपर्टी डीलर फर्म में कार्यरत हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार में बड़ी बहन भी है जो फिलहाल बारहवीं कक्षा में पढ़ रही है। परिवार का कहना है कि उनका बेटा खुशमिजाज था और उसे मोबाइल से वीडियो बनाना बहुत पसंद था।

छत, पंखा, पर्दे का कपड़ा और मोबाइल !

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे में छत का पंखा, पर्दे का कपड़ा और एक मोबाइल फोन मिला। फोन में जो वीडियो रिकॉर्ड मिला, उसने पूरे मामले की दिशा बदल दी। वीडियो में छात्र ने खुद कैमरा सेट किया और “सुसाइड एक्टिंग” के लिए पंखे से पर्दा बांधा। पुलिस जांच में सामने आया कि वह आत्महत्या का वीडियो सीन रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था शायद सोशल मीडिया पर डालने के लिए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वीडियो में लड़के ने लगभग दो से तीन बार सीन दोहराने की कोशिश की थी। लेकिन अंतिम प्रयास के दौरान जिस कुर्सी पर वह खड़ा था, वह अचानक खिसक गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फंदे में झूल गया। घटना के कुछ ही सेकंड बाद वीडियो रिकॉर्डिंग बंद हो गई।

क्या है वीडियो के पीछे का राज?

जांच अधिकारियों ने बताया कि वीडियो में लड़के के चेहरे के भावों से कहीं भी निराशा या आत्महत्या का संकेत नहीं मिला। उसके एक्सप्रेशन में डर या दुख की जगह एक्टिंग जैसी हल्की-फुल्की झलक दिख रही थी। इससे साफ संकेत मिलता है कि वह आत्महत्या नहीं करना चाहता था बल्कि यह एक एक्सीडेंटल सुसाइड का मामला है।

फिलहाल पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और तकनीकी जांच जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या लड़का किसी सोशल मीडिया ट्रेंड या चैलेंज से प्रभावित था। परिजन इस हादसे से सदमे में हैं। पुलिस ने अपील की है कि माता-पिता बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ये भी पढ़े:  शहबाज शरीफ के सामने ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, “मेरे बहुत अच्छे मित्र…..”

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago