उत्तर प्रदेश

यूपी STF को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी शेखर मौय्या समेत चार बदमाश को दबोचा

Shahjahanpur | Lucknow : शाहजहांपुर पुलिस और STF को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने 50 हजार रुपये का इनामी शेखर मौय्या उर्फ शेखर समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन पर दिसंबर 2024 में हुए एक सनसनीखेज हत्या कांड का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में केस दर्ज है। फिलहाल चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी की कार्रवाई

16 अगस्त 2025 को शाहजहांपुर के कंपीर नगर इलाके में गंगा कैनाल के पास घेराबंदी कर इन सभी अपराधियों को पकड़ा गया। पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी और मुखबिर से मिली जानकारी के बाद टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दुर्लभ उर्फ़ डब्लू, अभय, युज्राज और विनय उर्फ़ छोटू के रूप में हुई है।

दिसंबर 2024 का हत्या कांड

दिसंबर 2024 में शेखर मौय्या और उसके साथियों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। घटना का कारण पैसों का लेन-देन और दबाव बनाने की कोशिश थी। आरोपियों ने मृतक की बीवी और उसके परिवार पर दबाव डालकर बड़ी रकम वसूलने की कोशिश की। जब मृतक ने इसका विरोध किया तो उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शेखर और उसके साथी इलाके से फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने तत्काल मामले की शिकायत पुलिस से की और जांच के दौरान शेखर मौय्या समेत उसके साथियों का नाम सामने आया। तभी से पुलिस लगातार इस गिरोह की तलाश में जुटी हुई थी।

शेखर मौय्या का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार शेखर मौय्या का लंबा आपराधिक इतिहास है। इसके खिलाफ पुलिस ने 50 हजार घोषित कर रखा था। इसपर हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे 16 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कई मामले शाहजहाँपुर की कोतवाली और सदर बाजार थाने में दर्ज हैं। 2016 से लेकर 2025 तक उस पर कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुए।

गिरोह लगातार था फरार

STF के अधिकारियों के मुताबिक, यह गिरोह लगातार फरार था और पुलिस को इनके बारे में लगातार इनपुट मिल रहे थे। सही समय पर घेराबंदी कर इन्हें दबोच लिया गया। यह गैंग इलाके में रंगदारी और अवैध वसूली के मामलों में लिप्त था।

-नितिन पाराशर

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

15 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

15 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

17 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

18 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

18 hours ago