उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के फॉरेंसिक विभाग के विस्तार से यूपी में अपराध नियंत्रण, पुलिस जांच में तेजी

Yogi government Plan : उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार ने पिछले आठ सालों में फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच के तहत प्रदेश में विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं का विस्तार किया गया और फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट की स्थापना की गई, जिससे न केवल अपराधियों की पहचान और सजा में तेजी आई है, बल्कि प्रदेश के युवाओं को फॉरेंसिक विज्ञान में करियर बनाने के अवसर भी मिल रहे हैं।

यूपी में पहला फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

जानकारी के अनुसार, प्रदेश का पहला फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट अब फॉरेंसिक शिक्षा और अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बन गया है। यहां प्रशिक्षु वैज्ञानिकों, पुलिस अधिकारियों और जांच से जुड़े कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नई तकनीकों पर शोध कार्य भी चल रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फॉरेंसिक विज्ञान में नई पहचान बना रहा है। योगी सरकार के इस कदम से विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया गया और प्रशिक्षित वैज्ञानिकों की नियुक्ति ने प्रदेश में अपराध नियंत्रण की गति तेज कर दी है। यह पहल केवल अपराधियों को सजा दिलाने तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में न्याय और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने में भी सहायक है।

गाजियाबाद समेत इन शहरों में प्रयोगशा

साल 2017 से पहले प्रदेश में केवल चार विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं थीं, जो लखनऊ, वाराणसी, आगरा और गाजियाबाद में संचालित होती थीं। योगी सरकार के नेतृत्व में आठ नई प्रयोगशालाएं स्थापित की गईं, जिससे वर्तमान में प्रदेश में कुल 12 प्रयोगशालाएं सक्रिय हैं। इन प्रयोगशालाओं में झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, बरेली, गोंडा, अलीगढ़ और मुरादाबाद शामिल हैं। इन प्रयोगशालाओं के विस्तार से पुलिस और न्यायालयों को समय से रिपोर्ट उपलब्ध हो रही हैं, जिससे अपराधों की जांच और निपटान में तेजी आई है।

नई प्रयोगशालाओं की स्थापना का कार्य भी शुरू

सरकार ने अयोध्या, बस्ती, बांदा, आजमगढ़, मीरजापुर और सहारनपुर में छह नई प्रयोगशालाओं की स्थापना का कार्य भी शुरू किया है। इसके अलावा, NAFIS (National Automated Finger Print Identification System) के तहत राज्य स्तर पर अंगुली चिन्ह ब्यूरो और जुड़े नेटवर्क को हाईटेक बनाया गया है। अब STF की 9 यूनिट, ATS की 1 यूनिट और GRP की 12 इकाइयों को इस सिस्टम से जोड़ा गया है। प्रदेश के 98 लोकेशनों पर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की स्थापना की गई है, जिससे NCRB द्वारा जारी डैशबोर्ड में उत्तर प्रदेश को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। अब तक लगभग 4,14,473 फिंगरप्रिंट डिजिटलीकृत किए जा चुके हैं, जिससे अपराधियों की पहचान और अज्ञात शवों की पहचान त्वरित हो रही है।

अज्ञात शवों की पहचान, पुराने रिकॉर्ड प्राप्त

NAFIS और फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं के माध्यम से पुलिस अपराधियों की पहचान और उनके पुराने रिकॉर्ड प्राप्त कर रही है। अज्ञात शवों की पहचान में भी तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। साथ ही, बीएनएस, बीएनएसएस और बीएसए-2023 अधिनियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित वैज्ञानिकों की नियुक्ति की गई है। ये वैज्ञानिक विवेचना, साक्ष्य संग्रहण और बीट आधारित पुलिसिंग में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान (UPSIFS) के तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में साइबर सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय कानूनी ढांचे, फॉरेंसिक विज्ञान और रणनीतिक काउंटरमेजर्स पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में दुनियाभर के विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो साइबर अपराध और अपराध विज्ञान से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

12 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

42 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago