Cover Story Featured

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, Assistant Teacher और PGT के आवेदन शुरू

UP Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने कुल 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए दो अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं। इनमें Assistant Teacher और प्रवक्ता संवर्ग यानी PGT के पद शामिल हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने 15 सितंबर 2026 को दोनों विज्ञापन जारी किए। भर्ती की जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की पत्र सूचना शाखा ने दी है।

Assistant Teacher के 12,405 पद

विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत Assistant Teacher के कुल 12,405 पदों पर भर्ती होगी। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग में 897 Assistant Teacher संबद्ध प्राइमरी और बेसिक शिक्षा विभाग में 11,508 Assistant Teacher शहरी के पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन 16 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर और आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर 2026 है। Assistant Teacher भर्ती परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी।

PGT के 2,607 पदों पर भर्ती

प्रवक्ता संवर्ग यानी PGT के लिए विज्ञापन संख्या 06/2026 जारी किया गया है। इसके तहत कुल 2,607 पद भरे जाएंगे। PGT के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 17 अक्टूबर 2026 तक शुल्क जमा कर सकेंगे, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। PGT भर्ती परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को होगी।

OTR करना अनिवार्य

दोनों भर्तियों के लिए आयोग ने One Time Registration (OTR) व्यवस्था अनिवार्य की है। अभ्यर्थियों को संबंधित भर्ती में आवेदन करने से पहले OTR पूरा करना होगा। OTR के बाद ही Assistant Teacher या PGT के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर निर्देश

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका को ध्यान से पढ़ें। भर्ती से जुड़ी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को आवेदन, शुल्क और संशोधन की निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखना होगा।

ये भी पढ़े: योगी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले…अग्निवीरों को 20% आरक्षण, किसानों को सस्ता लोन

Tanisha Verma

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

26 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago