Categories: Others

बांदा में खाद को लेकर हंगामा : किसानों ने लगाया जाम, अधिकारी से मारपीट, प्रशासन ने नकारे आरोप

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में खाद की भारी किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। तिंदवारी रोड स्थित गल्ला मंडी में किसानों को लंबे समय से खाद न मिलने की वजह से हालात बेकाबू हो गए। नाराज़ किसानों ने बांदा-फतेहपुर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात घंटों बाधित रहा।

सूचना मिलने पर एसडीएम सदर नमन मेहता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। लेकिन इससे पहले मंडी परिसर में खाद वितरण केंद्र पर भारी बवाल हो गया, जिसमें एक कृषि अधिकारी और किसान के बीच झड़प हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

किसानों का आरोप :

  • 5 दिनों से खाद के लिए लाइन में लग रहे हैं, फिर भी खाद नहीं मिल रही।
  • अवैध वसूली की जा रही है – पासबुक दिखाने पर भी अतिरिक्त पैसे मांगे जा रहे हैं।
  • महिला किसानों ने कहा, “आज करवा चौथ है, फिर भी सुबह से लाइन में हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।”

हंगामे का कारण:

खाद वितरण केंद्र पर उस समय माहौल बिगड़ गया जब एक किसान ने अवैध वसूली का विरोध किया। आरोप है कि वहां मौजूद ADCO (कृषि अधिकारी) ने गुस्से में आकर तख्त पर चढ़कर किसान के सीने में लात मार दी। इससे भीड़ उग्र हो गई और किसानों ने अधिकारी की जमकर पिटाई कर दी।

इतना ही नहीं, अधिकारी के समर्थन में आए कुछ अन्य कर्मचारियों को भी भीड़ ने पीट दिया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रशासन का दावा:

वहीं इस पूरे मामले में एसडीएम नमन मेहता ने किसानों के आरोपों को पूरा खारिज करते हुए कहा कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है, न ही किसी तरह की अव्यवस्था है। किसानों ने कोई जाम नहीं लगाया और न ही कोई मारपीट हुई है। हालांकि स्थानीय मीडिया और ग्रामीणों के वीडियो इन दावों के उलट हालात को बयां कर रहे हैं।

अभी तक कोई शिकायत नहीं

पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में किसी भी पक्ष ने अभी तक कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं आई है। लेकिन हालात को देखते हुए गल्ला मंडी क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई है और खाद वितरण की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

स्थिति नियंत्रण में, लेकिन असंतोष बरकरार

बता दें कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसानों के बीच गहरा असंतोष बना हुआ है। खाद वितरण की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं और ग्रामीण इलाकों के किसान बिना खाद के फसलों को लेकर चिंतित हैं। बांदा जिले में यह मुद्दा कृषि व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर रहा है, जिसे लेकर जल्द प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।

Kajal Sharma

Recent Posts

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

2 minutes ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

47 minutes ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

1 hour ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

2 hours ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

3 hours ago