New Delhi crime news
Old Rajinder Nagar: दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान तरुण ठाकुर (25) के रूप में हुई है, जो जम्मू का रहने वाला था और पिछले एक साल से वहीं रह रहा था। पुलिस को तरुण का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। जानिए पूरी अपडेट:
यह घटना 19 जुलाई, शुक्रवार शाम की है। तरुण दूसरी मंजिल पर किराये के कमरे में रहता था। मकान में और भी छात्र यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। उसी मकान में तरुण ने चादर से फांसी लगाई थी।
शुक्रवार सुबह से तरुण के पिता उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने मकान मालिक से संपर्क किया। फिर मकान मालिक ने दूसरे कमरे की साझा बालकनी से झांककर देखा तो तरुण फंदे से लटका नजर आया। इसके बाद तुरंत मकान मालिक ने पुलिस को फोन किया।
तरुण ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने खुद को इस कदम के लिए जिम्मेदार बताया है। उसने किसी और को इसके लिए दोषी नहीं ठहराया।
पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और क्राइम टीम को भी बुलाया। अभी जांच जारी है और हर एंगल से मामले को देखा जा रहा है। तरुण का फोन और अन्य डॉक्यूमेंट भी बरामद कर लिए गए हैं।
ओल्ड राजिंदर नगर UPSC तैयारी का हब है जहां हजारों छात्र रहते हैं। मानसिक दबाव और अकेलापन यहां के छात्रों में आम चिंता बन चुका है। यह घटना एक बार फिर मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत को सामने लाती है।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…