Noida Traffic Police has issued an advisory regarding Kanwar Yatra
Noida Traffic Advisory : आज सावन का दूसरा सोमवार है। हरिद्वार से जल भरकर लौट रहे शिव भक्तों का बड़ा हिस्सा नोएडा के ओखला पक्षी विहार होकर कालिंदी कुंज से दिल्ली की ओर बढ़ने लगा है। ऐसे में इन रास्तों से कांवड़िए अपने घरों की ओर जाएंगे। नोएडा से दिल्ली होकर गुजरने वाले कांवड़ियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अगले तीन दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है, जिससे नोएडा और दिल्ली के बीच यातायात व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ रहा है। ऐसे में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे से दिल्ली आने-जाने वाले चालकों को जाम में फंसना पड़ सकता है, क्योंकि चिल्ला बॉर्डर और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर वाहनों को रोक-रोककर चलाया जा रहा है। इसको लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Traffic Police) ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन के लिए गाजियाबाद होकर बुलन्दशहर/हापुड़/मुरादाबाद आदि स्थानों तक जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के मालवाहक वाहनों को 25 तारीख तक यातायात डायवर्जन किया गया है।
पुलिस का कहना है कि एंबुलेंस और आवश्यक वस्तु आपूर्ति में लगे शासकीय वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा है। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। यातायात सम्बन्धी जानकारी हेतु यातायात पुलिस के हेल्पलाइन न. 9971009001, व्हाट्सएप्प न. 7065100100 एवं एक्स हैण्डल @noidatraffic से संपर्क कर सकते है।
ये भी पढ़ेः Monsoon session of Parliament : विपक्ष ने सरकार को कटघरे में लाने की बनाई रणनीति, इन मुद्दों पर होगी बहस
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…