Categories: Others

‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीजन की उर्फी जावेद और निकिता लूथर बनीं विजेता, जीते 70.5 लाख रुपये

the traitors india winner : ओटीटी पर धमाकेदार एंट्री करने वाला शो ‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीजन का फिनाले शानदार तरीके से खत्म हो गया। करण जौहर के इस रोमांचक गेम शो में जीत का ताज सजा है उर्फी जावेद और निकिता लूथर के सिर। दोनों ने न केवल जीत अपने नाम की, बल्कि 70.5 लाख रुपये का इनाम भी अपने नाम किया।

करण जौहर द्वारा ‘द ट्रेटर्स’ शो में कई बड़े नाम शामिल

करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए इस मिस्ट्री रियलिटी शो में टीवी और सोशल मीडिया एक्टर हर्ष गुजराल, पूरव झा, उर्फी जावेद, रफ्तार और निकिता लूथर के अलावा कई बड़े नाम शामिल हुए। शो का फाइनल में उर्फी और निकिता ने ट्रेटर्स को बेनाकब करके उन्हें मात देने में सफलता हासिल हुई, जिन्हें शो के अंत में बाहर कर दिया गया। गेम में गद्दारों और वफादारों के बीच छिड़ी मनोवैज्ञानिक जंग ने दर्शकों को पूरी तरह बांधकर रखा।

अमेजन प्राइम पर हुआ फाइनल एपिसोड की स्ट्रीम

द ट्रेटर्स इंडिया का पहला सीजन 12 जून 2025 को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हुआ और 3 जुलाई को अमेजन पर स्ट्रीम हुए फिनाले एपिसोड में उर्फी और निकिता ने आखिरी मोड़ पर सही चालें चलते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

https://newsindia24x7.tv/entertainment/husband-parag-broke-silence-on-shefali-jariwalas-death-shared-the-first-post-after-her-death-6250/

जहां फैंस को उम्मीद थी कि अपूर्वा मुखिजा या हर्ष गुजराल जैसे कंटेस्टेंट जीत सकते हैं, वहीं उर्फी और निकिता ने बाजी मारकर सबको चौंका दिया।शो के दोनों विनर्स को बतौर इनाम 70.5 लाख रुपये मिले हैं। दर्शकों ने शो को जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है, और अब सोशल मीडिया पर सीजन 2 की चर्चा भी जोरों पर है।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

3 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

6 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

6 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

6 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

6 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

6 hours ago