उत्तर प्रदेश

श्रावण मास कांवड़ यात्रा : गाजियाबाद में हाईटेक निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Ghaziabad News : श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद पुलिस और प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लाखों कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक, स्वास्थ्य और सफाई के मोर्चे पर व्यापक इंतजाम किए हैं। इस बार यात्रा की निगरानी के लिए हाईटेक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है, जिसमें ड्रोन, 1500 सीसीटीवी कैमरे और 3500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती शामिल है।

तैयारी की रिपोर्ट सौंपी जाएं

रिजर्व पुलिस लाइंस के परमजीत हॉल में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांवड़ यात्रा से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अगले चार दिनों में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं और इसकी रिपोर्ट सौंपी जाए।

सुनिश्चित करने के आदेश

बैठक में बिजली के खंभों की टैपिंग, खुले ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग, लटके हुए बिजली तारों को दुरुस्त करने और अंधेरे स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, टूटी सड़कों की मरम्मत, झाड़ियों की छंटाई, जलभराव की समस्या को दूर करने और साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया। यात्रा मार्ग पर चिह्नित स्थानों पर एंबुलेंस की तैनाती और मेडिकल सुविधाओं को भी सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

1500 सीसीटीवी कैमरों की मदद से रखी जाएगी नजर

यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए ड्रोन और 1500 सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी। 3500 से अधिक पुलिसकर्मियों को यात्रा मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाएगा। यातायात नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि कांवड़ियों और आम नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो। साथ ही, शराब की दुकानों को ढकने और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

कपिल मेहरा- गाजियाबाद

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

7 minutes ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

35 minutes ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

58 minutes ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

2 hours ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

3 hours ago