Iran-Israel US War News: ईरान युद्ध युद्ध के बीच पहली बार अमेरिका और इजरायल के बीच गंभीर मतभेद सामने आए हैं। इजरायल ने बीते दिन ईरान के 30 तेल डिपो पर एक साथ बड़े हमले किए। इस हमले से तेल डिपो पूरी तरह से नष्ट हो गया। इस हमले ने अमेरिका को चौंका दिया। अमेरिकी अधिकारियों ने इन हमलों को बेहद व्यापक बताते हुए इसे क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाला ‘गलत कदम’ बताया है।
इजरायली सेना ने तेल डिपो पर हमले से पहले अमेरिका को सूचना तो दी थी, लेकिन हमलों का दायरा उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़ा निकला। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि वे इस बात से हैरान थे कि हमले का असर इतने बड़े पैमाने पर होगा। उन्होंने इस फैसले को 'एक बुरा विचार' बताया है। एक इजरायली अधिकारी के अनुसार, वाशिंगटन का संदेश बेहद सख्त था, जिसे उन्होंने 'WTF' के रूप में बतलाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सलाहकार ने कहा, 'राष्ट्रपति को यह हमला पसंद नहीं आया। वे तेल को बचाना चाहते हैं, जलाना नहीं। ऐसे दृश्यों से लोगों को बढ़ती महंगाई और पेट्रोल की कीमतों की याद आती है।'
इजरायली हवाई हमलों के बाद तेहरान में डरावना मंजर देखने को मिला। तेल डिपो में लगी भीषण आग से उठे धुएं और कालिख के कण आसमान में फैलकर बादलों के साथ मिल गए। इसके बाद जब राजधानी में बारिश हुई तो वह ‘काली बारिश’ के रूप में गिरी, जिसने सड़कों, कारों और इमारतों की छतों को काले अवशेषों से ढक दिया। इस जहरीली बारिश ने शहर में स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।
अमेरिका और इजरायल के बीच इस खींचतान की कई वजहें बताई जा रही हैं। वाशिंगटन को डर है कि आम जनता से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने से ईरानी लोग सरकार के खिलाफ होने के बजाय उसके समर्थन में खड़े हो सकते हैं। हालांकि हमलों का सीधा निशाना तेल उत्पादन केंद्र नहीं थे, लेकिन जलते हुए फ्यूल डिपो के वीडियो ने वैश्विक बाजार की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ईरान ने जवाबी कार्रवाई में खाड़ी क्षेत्र के तेल ठिकानों को निशाना बनाया, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं।
ये भी पढ़ें: ईरान को 10वें दिन मिला नया सुप्रीम लीडर, मोजतबा के पद संभालते इजरायल की तरफ दागी गई पहली मिसाइल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…