Uttar Pradesh News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर विवादित बयान देने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ बलरामपुर में FIR दर्ज कराई गई है। यह कदम बीजेपी जिलाध्यक्ष की तहरीर पर उठाया गया, जबकि पूरे राज्य के 83 थानों में उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। मामले ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर हलचल मचा दी है।
मामले की शुरुआत तब हुई जब बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर विवादित टिप्पणी की। वीडियो सामने आते ही कई हिंदू संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बीजेपी पदाधिकारियों और छात्रों ने इसे अपमानजनक बताया और कड़ा विरोध किया।
वायरल वीडियो के बाद पुलिस प्रशासन से तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि आरोपी को जल्दी गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विवाद बढ़ने के बाद राजधानी लखनऊ में भी प्रदर्शन शुरू हो गया। हजरतगंज और अन्य क्षेत्रों में विरोध स्वरूप होर्डिंग लगाए गए, जिनमें लिखा था, 'योगी जी की मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदू समाज।' 7 मार्च को अटल चौक पर युवाओं ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ प्रदर्शन किया, उनके पुतले जलाए और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी प्रशासन से शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और सोशल मीडिया पर फैल रहे वीडियो और पोस्ट को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें: जयाराम शर्मा निकला इरफान, फर्जी आधार कार्ड से खुला राज; पुलिस ने धर दबोचा
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…