Breaking

अमेरिका ने भारत और बांग्लादेश के बाद अब इंडोनेशिया पर घटाया टैरिफ, जानिए किन सेक्टर में इंडोनेशिया को होगा फायदा

Indonesia secures 19% tariff: अमेरिका ने इंडोनेशिया पर 19 प्रतिशत टैरिफ कर दिया है। यह फैसला दोनों देशों की सरकार द्वारा एक समझौते को अंतिम रुप देने के बाद आया है। वाइट हाउस ने बताया कि समझौते के तहत इंडोनेशिया अमेरिका से होने वाले 99 प्रतिशत से अधिक आयात पर व्यापारिक बाधाओं को कम करेगा। इससे इंडोनेशिया के कृषि, स्वास्थ्य सेवा, सीफ़ूड, टेक्नोलॉजी और कारों (ऑटो) से जुड़े सेक्टर के उत्पादों पर लाभ होगा।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो का आया बयान

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने व्यापारिक नेताओं से कहा, “हम पिछले कुछ महीनों से बहुत सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं और मुझे लगता है कि हमने कई मुद्दों पर ठोस सहमति बना ली है।” वाइट हाउस ने भी इसे एक “शानदार सौदा” बताया और कहा कि “इससे दोनों देशों को आर्थिक सुरक्षा मजबूत करने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और इस प्रकार वैश्विक समृद्धि की ओर निरंतर अग्रसर होने में मदद मिलेगी।”

भारत और बांग्लादेश के बाद इंडोनेशिया पर घटा टैरिफ

इंडोनेशिया पर अमेरिका ने टैरिफ 32 से 19 प्रतिशत किया है। इससे पहले भारत पर 18 प्रतिशत और बांग्लादेश पर 20 से घटाकर 19 प्रतिशत किया है। बता दें कि इंडनेशिया ट्रंप की अगुआई वाले गाजा पीस ऑफ बोर्ड में शामिल हुआ था। साथ ही गाजा पीस बोर्ड के तहत इंडोनेशिया ने पहले ही अपनी सेना तैनात करने की प्रतिबद्धता जताई है।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील, जानिए टैरिफ में कितनी मिली छूट

Anamika Anand

Recent Posts

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

4 minutes ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

27 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

45 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

1 hour ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 hours ago