US Placed Bounty on Mujtaba Khamenei's head: तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई और अन्य नेताओं के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने अपने रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस प्रोग्राम के तहत इन नेताओं के बारे में जानकारी देने वाले के लिए 10 मिलियन डॉलर तक के इनाम का ऐलान किया है। जारी किए गए बैनर में मोजतबा जो दिवंगत अली खामेनेई के बेटे हैं सहित कई लोगों को “ईरानी आतंकवादी नेता” बताते हुए उनके बारे में जानकारी देने की सार्वजनिक अपील की गई है।
ये भी पढ़ें: ईरान को 10वें दिन मिला नया सुप्रीम लीडर, मोजतबा के पद संभालते ही इजरायल की तरफ दागी गई पहली मिसाइल
अमेरिका द्वारा जारी सूची में मुजतबा खामेनेई के अलावा अली असगर हेजाजी (डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ, सुप्रीम लीडर ऑफिस), मेजर जनरल याह्या रहीम सफवी (मिलिट्री एडवाइजर), अली लारीजानी (एडवाइजर और सेक्रेटरी, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल), ब्रिगेडियर जनरल एस्कंदर मोमेनी (गृह मंत्री) और इस्माइल खतीब (खुफिया और सुरक्षा मंत्री) शामिल हैं।
‘रिवार्ड्स फॉर जस्टिस’ कार्यक्रम के तहत, अमेरिकी विदेश विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की जानकारी एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म जैसे ‘Tor-based’ टिपलाइन या ‘Signal’ के जरिए दें। अमेरिका का कहना है कि जो भी व्यक्ति इन अधिकारियों को पकड़वाने या उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई में मदद करने वाली पुख्ता जानकारी देगा, उसे इनाम के साथ-साथ सुरक्षित जगह पर शिफ्ट (relocation) भी किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम लीडर बनने के बाद मोजतबा ने दिया देश के नाम पहला संदेश, ‘शहीदों’ का बदला लेने की खाई कसम
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…