Breaking

ईरान युद्ध के बीच रजा पहलवी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से की मुलाकात, ज़ेलेंस्की ने कहा- ईरान को रूस का साथ नहीं देना चाहिए

Zelensky meets Reza Pahlavi: ईरान की सियासत को लेकर एक नया बयान सामने आया है। ईरान के पूर्व शाही परिवार से जुड़े रजा पहलवी ने दावा किया कि वह देश में एक अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए “काफी” हैं। हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दावे पर संदेह जताया है। इसी बीच अमेरिका ने यह भी आरोप लगाया है कि रूस युद्ध के दौरान ईरान की मदद कर रहा है, जबकि दोनों देशों के बीच दशकों से करीबी सहयोग रहा है।

रूस ने यूक्रेन के खिलाफ इस्तेमाल किए ईरान ड्रोन

वहीं, रूस की ओर से यूक्रेन पर किए गए आक्रमण में ईरान में डिज़ाइन किए गए ड्रोन का भी बड़े स्तर पर इस्तेमाल हुआ है। पहलवी से मुलाक़ात के बाद ज़ेलेंस्की ने कहा, "यूक्रेन सचमुच एक ऐसा स्वतंत्र ईरान देखना चाहता है जो रूस के साथ सहयोग न करे और मध्य पूर्व, यूरोप और पूरी दुनिया को अस्थिर न बनाए।" वहीं एक अलग पोस्ट में रज़ा पहलवी ने कहा, "देश की संप्रभुता की रक्षा की क़ीमत को यूक्रेन से बेहतर बहुत कम देश समझते हैं।"

ईरान युद्ध में 1300 लोगों की हो चुकी है मौत

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक इस युद्ध में 1,300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में करीब 200 महिलाएं और 12 साल से कम उम्र के लगभग 200 बच्चे शामिल हैं। वहीं 10,000 से ज्यादा नागरिक घायल बताए जा रहे हैं। ईरान की शहीद और वेटरन्स मामलों की फाउंडेशन ने मृतकों की संख्या 1,230 तक पहुंचने की पुष्टि की है। दूसरी ओर, अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन HRANA का दावा है कि ईरान में मरने वालों की संख्या 1,700 से ज्यादा हो सकती है। संगठन के मुताबिक इनमें 1,205 आम नागरिक, 187 सैन्य कर्मी और 316 ऐसे लोग शामिल हैं जिनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें: नए ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा समेत अन्य नेताओं को अमेरिका ने घोषित किया आतंकी, $10 मिलियन का रखा इनाम

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago