दुनिया

US: भारतीय मूल के व्यक्ति की पत्नी-बेटे के सामने कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

US : अमेरिका के टेक्सास राज्य में भारतीय समुदाय से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डलास शहर में 50 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति चंद्रमौली नागमल्लैया की उनके ही परिवार की आंखों के सामने निर्मम हत्या कर दी गई। हमलावर ने कुल्हाड़ी से उन पर हमला किया और गला काटकर उनकी जान ले ली। घटना का भयावह वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

पत्नी और बेटे के सामने हत्या

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 10 सितंबर की सुबह डाउनटाउन सूट्स मोटल, इंटरस्टेट-30 हाईवे और टेनिसन गोल्फ कोर्स के पास हुई। चंद्रमौली अपनी पत्नी और बेटे के साथ वहीं मौजूद थे। गवाहों के मुताबिक, हमलावर ने पीड़ित का पीछा किया और बार-बार वार करने के बाद कुल्हाड़ी से उनकी गर्दन काट दी। घटना के बाद वहां का दृश्य बेहद खौफनाक था।

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सामने आए सीसीटीवी फुटेज में सड़क पर पीड़ित का सिर गिरा हुआ दिखाई देता है। कुछ देर बाद आरोपी उसे उठाकर किनारे पर रख देता है। बाद में पुलिस जांच में पता चला कि हमलावर ने सिर को कूड़ेदान में भी फेंकने की कोशिश की थी।

वॉशिंग मशीन से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, हत्या से पहले आरोपी और चंद्रमौली के बीच वॉशिंग मशीन को लेकर कहासुनी हुई थी। मामूली विवाद ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने हथियार उठाकर हमला कर दिया। देखते ही देखते स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पीड़ित की पत्नी और बेटे के सामने ही उसकी जान ले ली गई।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में 37 वर्षीय योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज को गिरफ्तार किया है। जेल रिकॉर्ड के अनुसार, उस पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया गया है। आरोपी को बिना जमानत हिरासत (non-bond arrest) में रखा गया है और उसके खिलाफ इमिग्रेशन डिटेनर भी लगाया गया है।

ये भी पढ़ेनेपाल सीमा पर सतर्क SSB: खुले बॉर्डर पर हेल्प डेस्क की स्थापना, पहचान पत्र देखकर मिल रही एंट्री

अमेरिका में बढ़ते अपराध पर सवाल

गौरतलब है कि हाल के दिनों में अमेरिका (US) में लगातार हिंसक अपराधों की घटनाएं सामने आ रही हैं। चंद दिनों पहले ही डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, वहीं मैरीलैंड में भी गोलीबारी की वारदात हुई। भारतीय नागरिक की इस बर्बर हत्या ने अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था और प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता और गहरा दी है।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago