दुनिया

नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं की बस पर पत्थरबाजी और लूट, कई यात्री घायल

Nepal Protest : नेपाल में तख्तापलट के बाद हालात अभी भी शांत नहीं हो पाए हैं। कई जगहों पर हिंसा हो रही है और इसका असर भारतीय श्रद्धालुओं पर भी पड़ा है। गुरुवार सुबह काठमांडू से लौट रहे आंध्र प्रदेश के यात्रियों की बस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

पत्थरबाजी और लूटपाट

ये श्रद्धालु पशुपतिनाथ मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। अचानक हमलावरों ने यूपी नंबर की बस को घेर लिया और पत्थर बरसाने लगे। इससे बस की खिड़कियां टूट गईं। हमलावरों ने यात्रियों से बैग, नकदी और मोबाइल फोन भी लूट लिए।

7-8 यात्री घायल

बस स्टाफ श्यामू निषाद ने बताया कि इस हमले में 7-8 यात्री घायल हो गए थे। हालांकि नेपाली सेना तुरंत मौके पर पहुंची और मदद की। बाद में भारतीय सरकार ने सभी फंसे यात्रियों को एयरलिफ्ट कर काठमांडू से दिल्ली भेज दिया।

नेपाल में राजनीतिक हलचल

इस बीच नेपाल में अंतरिम सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की फिर से प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल हो गई हैं। पहले उन्होंने नाम वापस ले लिया था, लेकिन गुरुवार देर रात हालात बदल गए।

ये भी पढ़े : Weather Update : यूपी में तेज़ हवा और आंधी की संभावना, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Kajal Sharma

Recent Posts

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

1 minute ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

28 minutes ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

45 minutes ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

2 hours ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

2 hours ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

3 hours ago