व्यापार

तेल बाजार पर युद्ध की आहट, अमेरिकी हमलों के बाद क्रूड ऑयल महंगा

Crude Oil Price: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक तेल बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर दोनों देशों के बीच टकराव तेज होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में करीब 4% का उछाल दर्ज किया गया। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का दावा किया, जबकि अमेरिकी सेना ने इसे खारिज करते हुए कहा कि समुद्री मार्ग सामान्य रूप से खुला है। इस घटनाक्रम के बीच दुनिया के ऊर्जा बाजार और शिपिंग सेक्टर की चिंता भी बढ़ गई है।

मिडिल ईस्ट तनाव से तेल बाजार में हलचल

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) को लेकर बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक तेल बाजार पर दिखा। अमेरिकी कच्चा तेल WTI 4.1% की तेजी के साथ 74.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 3.88% उछलकर 78.96 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। विश्लेषकों का कहना है कि यदि क्षेत्र में तनाव और बढ़ता है या तेल आपूर्ति प्रभावित होती है, तो कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दावों में टकराव

ईरान के सरकारी मीडिया ने दावा किया कि रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने अगली सूचना तक होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद कर दिया है। हालांकि, अमेरिकी सेना ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि यह अहम समुद्री मार्ग सभी वैध जहाजों के लिए खुला है और जहाजों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। दोनों देशों के विरोधाभासी दावों के बीच इस रणनीतिक समुद्री मार्ग की सुरक्षा को लेकर वैश्विक चिंता बढ़ गई है।

Sunil Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

15 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

15 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

17 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

18 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

18 hours ago