US-Iran Conflict: अमेरिका ने रविवार को ईरान पर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की। यह हमला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक कंटेनर जहाज पर ईरान द्वारा किए गए हमले के जवाब में किया गया, जिसमें जहाज में आग लग गई थी और चालक दल को उसे छोड़ना पड़ा था।
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड के अनुसार, इस अभियान में लगभग 140 ठिकानों पर हमला किया गया, जो पिछले दो दौर की कार्रवाई से कहीं बड़ा था। इन हमलों में मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट, गोला-बारूद के भंडार, संचार उपकरण और अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। कमांड का कहना है कि इस कार्रवाई से ईरान की नागरिक जहाजों को धमकाने की क्षमता कमजोर होगी। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा, "ईरान ने गलत फैसला किया, अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।"
ईरानी मीडिया के अनुसार, अमेरिकी हमलों के दौरान खोर्रमाबाद में IRGC एयरोस्पेस फोर्स के नए एयर डिफेंस सिस्टम ने एक अमेरिकी क्रूज मिसाइल को मार गिराया। वहीं जवाबी कार्रवाई में ईरान ने बहरीन, कुवैत, कतर और ओमान समेत कई खाड़ी देशों पर हमले किए। इससे 28 फरवरी से जारी संघर्ष को समाप्त करने की कोशिशों पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
इस बीच कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि जास्क बंदरगाह पर अमेरिकी हमले में इस्लामिक रिपब्लिक की नौसेना के लेफ्टिनेंट हामिदरेजा देहघानी की मौत हो गई।
दुनिया में तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए बेहद अहम माने जाने वाले होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। पिछले सप्ताह संघर्षविराम के दौरान ईरान ने इस जलमार्ग को खोलने का ऐलान किया था, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया था। इससे दोनों देशों के बीच शांति की उम्मीद जगी थी, लेकिन ताजा हमलों के बाद एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं।
ये भी पढ़े: ‘मैंने उसे खो दिया जिससे सबसे ज्यादा प्यार था’: एक्स वाइफ सीमा को लेकर भावुक हुए सोहेल खान
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…