Breaking

ईरान का पलटवार: जॉर्डन के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला, कई सैनिक घायल

US Iran Conflict: IRGC ने दावा किया कि उसने सीरिया, कुवैत, ओमान, बहरीन और जॉर्डन स्थित अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए। उसके अनुसार जॉर्डन के मुवाफ्फक साल्टी एयर बेस और प्रिंस हसन एयर बेस, कुवैत के कैंप अल-उदेइरी और अली अल-सलेम एयर बेस, तथा बहरीन के शेख ईसा एयर बेस को निशाना बनाया गया। ईरान का कहना है कि हमलों में कमांड सेंटर, ड्रोन हैंगर, गोला-बारूद डिपो, ईंधन भंडार, विमान शेल्टर, मुख्यालय और रणनीतिक पुलों को निशाना बनाया गया।

अमेरिकी रक्षा विभाग ने अब तक इन हमलों या सैनिकों के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी

जॉर्डन में अमेरिका की प्रमुख सैन्य मौजूदगी मुवाफ्फक साल्टी एयर बेस पर है, जहां लड़ाकू विमान, ड्रोन और सपोर्ट फोर्स तैनात हैं। इसके अलावा टावर-22, प्रिंस हसन एयर बेस, किंग फैसल एयर बेस और अन्य प्रशिक्षण व सीमा चौकियों पर भी अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं। अनुमानतः जॉर्डन में 3,000 से 4,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

मिसाइल इंटरसेप्ट और युद्ध का असर

IRGC ने दावा किया कि उसकी मिसाइलों ने मुवाफ्फक साल्टी एयर बेस पर अमेरिकी लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया। ओपन-सोर्स फुटेज में पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों के लॉन्च होने और कई टकराव दिखाई देने का दावा किया गया है। वहीं, जॉर्डन की सेना ने कहा कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में दाखिल हुई 10 ईरानी मिसाइलों को मार गिराया, जिससे कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

हताहतों के आंकड़े

ईरान के अनुसार हालिया अमेरिकी हमलों में 46 लोगों की मौत और 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें शुक्रवार को पुल पर हुए हमले में मारे गए 8 लोग भी शामिल हैं। दूसरी ओर अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि सोमवार से अब तक 13 अमेरिकी सैनिक (10 आर्मी और 3 नेवी) घायल हुए हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से 14 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 427 के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है।

ये भी पढ़े: मेरठ ‘स्नेक मर्डर’ केस: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश? नींद की गोलियां देकर चादर में छोड़ा जहरीला सांप

Tanisha Verma

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

48 minutes ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

1 hour ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago