अमेरिका और ईरान में तनाव जारी है
Iran Foreign Minister Says No Fear Of Us Military: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ओमान के मस्कट में परमाणु प्रोग्राम पर बातचीत में स्पष्ट सहमति नहीं बनने पर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान में एक सार्वजनिक मंच पर कहा कि तेहरान अपनी परमाणु नीति को बदलने के लिए किसी के दबाव में नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि ईरान को अमेरिका पर बहुत कम भरोसा है। अराघची ने कहा कि खाड़ी में अमेरिका सैना की तैनाती से ईरान को डरा नहीं सकता है।
रिपोर्ट्स हैं कि अमेरिकी मुख्य वार्ताकार स्टीव विटकॉफ और वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर ने विमानवाहक पोत का दौरा किया, जिससे वाशिंगटन की सैन्य उपस्थिति स्पष्ट हुई। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने इस ऑपरेशन की पुष्टि की, जबकि विटकॉफ ने कहा कि विमानवाहक पोत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की "शक्ति के माध्यम से शांति" की नीति का समर्थन कर रहा है।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने ओमान में मध्यस्थता के बाद अगले सप्ताह परमाणु वार्ता के एक और दौर की वार्ता से पहले अमेरिका से देश का सम्मान करने का आह्वान किया है। उन्होंने रविवार को एक्स पर लिखा, 'परमाणु मुद्दे पर हमारा तर्क परमाणु अप्रसार संधि में निर्धारित अधिकारों पर आधारित है। ईरानी राष्ट्र ने हमेशा सम्मान का जवाब सम्मान से दिया है, लेकिन बल की भाषा को सहन नहीं कर सकता।'
ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान के बीच न्यूक्लियर पर मीटिंग में नहीं निकला हल, अमेरिकियों को तुरंत ईरान छोडने का अलर्ट हुआ जारी
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…