USS Abraham Lincoln sailors: अमेरिकी विमानवाहक पोत USS Abraham Lincoln को मध्य पूर्व में तैनात हुए करीब 210 दिन हो चुके हैं। ईरान के साथ जारी संघर्ष और लगातार बढ़ाई जा रही तैनाती ने जहाज पर मौजूद सैनिकों के मानसिक स्वास्थ्य और मनोबल पर गंभीर असर डाला है। परिवारों के अनुसार, कुछ नाविकों ने समुद्र में कूदने की कोशिश तक की है।
अमेरिका और ईरान के बीच जून में हुआ अस्थायी शांति समझौता टूटने के बाद दोनों पक्षों में जवाबी हमले जारी हैं। विवाद के केंद्र में तेल व्यापार के लिए अहम हॉर्मुज जलडमरूमध्य है। ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी मजबूत करने के लिए करीब 20 अमेरिकी युद्धपोत मध्य पूर्व में तैनात हैं।
Military Times से बातचीत में एक नाविक की पत्नी Annabelle Loma ने बताया कि उनके पति ने जहाज से कूदने की कोशिश की थी। उन्हें इसकी जानकारी पोत के ओम्बड्समैन से मिली, जबकि नौसेना की ओर से सीधे कोई सूचना नहीं दी गई। उनके पति को फिलहाल मेडिकल होल्ड पर रखा गया है। The Cradle की रिपोर्ट में दावा किया गया कि USS Abraham Lincoln पर कम से कम 6 नाविकों ने पानी में कूदने की कोशिश की। एक अन्य घटना में एक नाविक ने अपने साथी को डेक से कूदने से ऐन वक्त पर बचाया। एक अन्य नाविक ने बताया कि निगरानी कर रहे कर्मियों ने भी एक साथी को कूदने से रोका।
USS Abraham Lincoln की तैनाती मई में खत्म होनी थी, लेकिन इसे अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया है। जहाज नवंबर 2025 से समुद्र में है और जनवरी में इसे मध्य पूर्व भेजा गया। अब यह लगातार करीब 250 दिन समुद्र में रह चुका है। परिजनों के मुताबिक, सैनिकों को कभी आधा कप चावल और दो टॉर्टिला जैसे बेहद कम भोजन मिल रहे हैं। साबुन और टूथपेस्ट जैसी जरूरी चीजें भी खत्म हो गई हैं। टूटे टॉयलेट, फफूंद लगे शावर और कई हफ्तों से लॉन्ड्री सेवा न मिलने की शिकायतें भी सामने आई हैं। अमेरिकी नौसेना ने इन दावों पर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन कहा कि सैनिकों की मनोवैज्ञानिक तैयारी और स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।
सैन डिएगो में करीब 200 परिवारों की बैठक में इन समस्याओं को अमेरिकी नौसेना के कार्यवाहक सचिव हंग काओ के सामने उठाया गया। उन्होंने कोई समयसीमा नहीं दी, लेकिन कहा कि USS Theodore Roosevelt को Abraham Lincoln की जगह भेजा जाएगा। एक सैनिक के परिजन Bonnie York ने कहा कि जहाज का मनोबल खराब है और डॉक्टर या थेरेपिस्ट ने जल्द बंदरगाह पहुंचने की जरूरत बताई है। यह समस्या केवल Abraham Lincoln तक सीमित नहीं है। इस साल USS Tripoli और USS Gerald Ford पर भी सीवेज और खाने की कमी की शिकायतें सामने आई थीं, जिन्हें नौसेना ने तब खारिज कर दिया था। मई में Gerald Ford में लगी आग के पीछे थके हुए नाविकों की भूमिका होने की अटकलें भी सामने आईं और इसकी जांच जारी है।
ये भी पढ़े: पेशाब से भरी बोतलें, 7,000 टन कचरा; गंगोत्री में 57 बोरी कूड़ा: कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार बेहाल
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…