News Featured

पेशाब से भरी बोतलें, 7,000 टन कचरा; गंगोत्री में 57 बोरी कूड़ा: कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार बेहाल

Haridwar: उत्तराखंड की वार्षिक कांवड़ यात्रा खत्म होने के बाद हरिद्वार में सफाई बड़ी चुनौती बन गई है। इस सावन करीब 5 करोड़ श्रद्धालु गंगा जल लेने हरिद्वार पहुंचे। शिवरात्रि के बाद लौटते समय कई जगह कपड़े, प्लास्टिक और कांवड़ से जुड़ा सामान बिखरा मिला। हर की पौड़ी समेत कई घाटों पर गंदगी के ढेर नजर आए।

चेंजिंग रूम में पानी की बोतलों में पेशाब भरा हुआ भी मिला। सफाईकर्मी बिना दस्ताने और मास्क के फावड़े से इन्हें हटाते दिखे। स्थानीय लोगों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि श्रद्धालु लंबी दूरी तय कर गंगा तक पहुंचते हैं, लेकिन जाते समय उसे गंदा छोड़ देते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, हरिद्वार में करीब 7,000 टन कचरा डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाया गया। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि शिवरात्रि के बाद टीमों ने रातभर घाटों, पार्किंग और सड़कों की सफाई की।

गंगोत्री में भी फैला कचरा

हरिद्वार और ऋषिकेश के अलावा करीब 57 हजार श्रद्धालु गंगोत्री पहुंचे। यात्रा के बाद वहां भी कपड़े और प्लास्टिक समेत बड़ी मात्रा में कचरा मिला। प्लास्टिक-फ्री जोन होने के बावजूद कचरे का जमाव संवेदनशील हिमालयी पारिस्थितिकी, वन संसाधनों और स्थानीय वनस्पति-जीवों के लिए खतरा है। यात्रा समाप्त होने के बाद वन विभाग ने विशेष सफाई अभियान चलाकर 57 बोरी कचरा एकत्र किया।

ये भी पढ़े: Air India टर्बुलेन्स हादसा: पायलट ले रहा था नींद की दवाई, ड्रग टेस्ट में शरीर में मारिजुआना भी मिला

Tanisha Verma

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

3 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

6 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

6 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

6 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

6 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

7 hours ago