होम = Trending = Air India टर्बुलेन्स हादसा: पायलट ले रहा था नींद की दवाई, ड्रग टेस्ट में शरीर में मारिजुआना भी मिला

Air India टर्बुलेन्स हादसा: पायलट ले रहा था नींद की दवाई, ड्रग टेस्ट में शरीर में मारिजुआना भी मिला

by | Aug 12, 2026 | Trending, देश

Air India Turbulance incident: Air India की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट AI-2379 के कमांडिंग पायलट को उड़ान से पहले नींद में परेशानी हो रही थी और वह इसके लिए डॉक्टर की सलाह पर दवा ले रहा था। NDTV के मुताबिक, एयरलाइन की आंतरिक फ्लाइट सेफ्टी रिपोर्ट में पायलट ने बताया कि निजी परिस्थितियों के कारण कुछ समय से उसे नींद की समस्या थी।

4 अगस्त को उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था। Airbus A320neo में 137 यात्री और 8 क्रू सदस्य सवार थे। घटना में कम से कम 20 यात्री और 4 क्रू सदस्य घायल हुए। विमान ने बाद में दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की।

कम आराम मिलने का भी किया दावा

पायलट ने रिपोर्ट में कहा कि फुकेत में लेओवर के दौरान उसने आराम करने की कोशिश की, लेकिन आसानी से नींद नहीं आई। उसने यह भी दावा किया कि रोस्टर कानूनी आराम सीमा के भीतर था, लेकिन दिन में मिलने वाला आराम इतना कम था कि पर्याप्त रिकवरी मुश्किल हो रही थी। पहली उड़ान के लिए उसे रात 12:10 बजे ड्यूटी पर रिपोर्ट करना था, जबकि तैयारी 10 बजे से पहले शुरू करनी पड़ती थी। फुकेत पहुंचने, पोस्ट-फ्लाइट ड्यूटी पूरी करने और होटल जाने में करीब 1.5 से 2 घंटे लगते थे। वापसी की उड़ान के लिए उसे भारतीय समयानुसार सुबह 3 बजे उठना पड़ा।

पायलट के व्यवहार की भी जांच

रिपोर्ट के अनुसार, विमान के 300 फीट नीचे जाने के समय पायलट अपनी सीट पर नहीं था और को-पायलट विमान संभाल रहा था। बाद में वह केबिन में गया और घायलों की स्थिति देखी। सूत्रों के मुताबिक, उसने यात्रियों से उसका या विमान का वीडियो न बनाने को कहा। दिल्ली पहुंचने पर पायलट को चलने में अस्थिर बताया गया और उसे बैठने में मदद करनी पड़ी। यूरिन सैंपल देते समय भी जांच अधिकारी ने उसकी शारीरिक मदद की।

फुकेत में क्रू के साथ पार्टी

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से फुकेत की उड़ान में पायलट के वॉशरूम जाने पर एक केबिन अटेंडेंट को उसकी सीट पर बैठाया गया था। संचालन संभालने में अटेंडेंट की गलती पर पायलट ने उसे फटकार लगाई। बाद में संबंध सुधारने के लिए उसने सभी क्रू सदस्यों को फुकेत में पार्टी पर ले गया। पायलट दो बार ड्रग टेस्ट में मारिजुआना पॉजिटिव पाया गया है। मामले की जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को ड्यूटी रोस्टर से हटा दिया गया है।

ये भी पढ़े: कर्नाटक में तंबाकू-निकोटीन वाले उत्पादों की बिक्री पर एक साल की रोक