Breaking

टिहरी में भूस्खलन, उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। टिहरी गढ़वाल जिले में NH-707A पर कड्डूखाल के पास बड़ा भूस्खलन हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि प्रशासन की सतर्कता के चलते खतरे वाले क्षेत्र को पहले ही खाली करा लिया गया था, इसलिए इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लगातार बारिश के बीच राज्य के कई जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रशासन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, भूस्खलन की चपेट में आने से एक पुरानी खाली पड़ी इमारत क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि आसपास का इलाका भी प्रभावित हुआ। खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने पहले ही दो रेस्टोरेंट, सड़क किनारे बने खोखे और मजदूरों की झोपड़ियों को खाली करा दिया था। इसी सतर्कता की वजह से कोई भी व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया और एक बड़ा हादसा टल गया।

होटल निर्माण की खुदाई बनी वजह?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक निजी व्यक्ति द्वारा होटल निर्माण के लिए कराई जा रही खुदाई से पहाड़ी अस्थिर हो गई थी। आशंका है कि इसी कारण भूस्खलन की घटना हुई। हालांकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।

Sunil Gupta

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago