भूकंप
Maharashtra Earthquake Today: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार देर रात भूकंप के लगातार चार झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। हिंगोली, परभणी और नांदेड़ समेत कई इलाकों में धरती कांपते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। खास बात यह रही कि चारों भूकंपों का केंद्र हिंगोली रहा। एक ही रात में लगातार चार बार भूकंप आने की घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।
जिला आपदा प्रबंधन कक्ष और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूकंप का पहला झटका रात 1:37 बजे महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 दर्ज की गई। इसके बाद आए तीन अन्य झटकों की तीव्रता 3.6 से 4.6 के बीच रही, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।
राहत की बात यह है कि अब तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें पूरी तरह अलर्ट पर हैं और प्रभावित इलाकों की लगातार निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और दोबारा झटके महसूस होने पर तुरंत खुले और सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…