Atmavishweshwar mahadev Temple
Varanasi Atmavishweshwar Temple Fire : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर में आग लगने की खबर आई है। आत्मविश्वेश्वर मंदिर में अचानक बड़ी आग लग गई, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 7 लोग इस आग में झुलस गए हैं, जिन्हें पास में महमूरगंज स्थित GS अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
बता दें कि मंदिर में प्राचीन धर्मस्थल की तर्ज पर सजावट की गई थी। इसी बीच आग लगने से कई चीजें और लोग चपेट में आ गए। प्रथम दृष्टिया मामला शॉट सर्किट का लग रहा है।
इस घटना में मंदिर के मुख्य पुजारी सहित गर्भगृह में मौजूद 7 लोग झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति 65% तक झुलस गया है, जिसकी हालत बेहद गंभीर है।
हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह अस्पताल पहुँच गए। जिलाधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों के इलाज की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों को घायलों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए। हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए X पर पोस्ट किया और लिखा, “वाराणसी में माँ संकठा जी मंदिर के बगल में श्री आत्म विश्वेश्वर महादेव मंदिर में आग लगने और कई श्रद्धालुओं के झुलसने की खबर दुखद है। मैं बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी से इस दुर्घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…