Venezuela Earthquake 2026: वेनेजुएला में बुधवार को एक मिनट के भीतर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों में मृतकों की संख्या बढ़कर 920 हो गई है, जबकि 51 हजार से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। सबसे अधिक तबाही राजधानी कराकास के पास स्थित ला गुआइरा क्षेत्र में हुई। विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप के बाद के पहले 48 से 72 घंटे जीवित लोगों को बचाने के लिए सबसे अहम होते हैं।
अब तक 243 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि 3,300 से अधिक लोग घायल हैं। सरकार ने बचाव कार्य आसान बनाने के लिए शुक्रवार रात से ला गुआइरा में प्रवेश केवल आधिकारिक अनुमति के साथ ही करने का फैसला किया है। स्थानीय लोग भारी मशीनों और सरकारी राहत टीमों की कमी का आरोप लगाते हुए स्वयंसेवकों के साथ मलबे में अपनों की तलाश कर रहे हैं। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने हर सफल बचाव को "चमत्कार" बताया।
अमेरिका, भारत, मेक्सिको, कोलंबिया, अल सल्वाडोर, स्विट्जरलैंड, स्पेन, चिली, जर्मनी, तुर्किये और इज़राइल सहित कई देशों की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। वेनेजुएला के अनुसार 861 विदेशी स्वयंसेवक मौके पर हैं, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने कम से कम 25 अंतरराष्ट्रीय सर्च एंड रेस्क्यू टीमों को सक्रिय किया है। अमेरिका ने 250 से अधिक विशेषज्ञ, 2 लाख पाउंड से ज्यादा राहत सामग्री और 150 मिलियन डॉलर की मानवीय सहायता भेजी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी वेनेजुएला को समर्थन का भरोसा दिया।
अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) के अनुसार, इस आपदा से 67.6 लाख लोग प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें लगभग 20 लाख कराकास के निवासी हैं। लगातार आ रहे आफ्टरशॉक्स के कारण हजारों लोग अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं। मृतकों में 28 पुर्तगाली मूल के लोग, 7 चीनी, 5 स्पेनिश, 2 ब्राजीलियाई, 1 चिली और 1 इटालियन-वेनेजुएलाई नागरिक शामिल हैं। पुर्तगाल के 85 और स्पेन के 133 नागरिक अब भी लापता हैं, जिनमें कम से कम 14 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
यह वेनेजुएला में पिछले 100 वर्षों का सबसे विनाशकारी और 1900 के 7.7 तीव्रता वाले भूकंप के बाद का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बचाव अभियान जारी है और वास्तविक नुकसान का पूरा आकलन होने में अभी कई दिन लग सकते हैं।
ये भी पढ़े: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कथित साजिश नाकाम, मुंबई पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…
Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…