अध्यात्म

3 अक्टूबर से शुक्र की उल्टी चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर-कारोबार में लाभ के योग

Shukra Vakri 2026: धन-वैभव के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह 3 अक्टूबर को वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से शुक्र की उल्टी चाल शुरू होगी और वे 14 नवंबर तक वक्री अवस्था में रहेंगे। ज्योतिषविदों के मुताबिक, इस दौरान मेष, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन सकते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शुक्र का वक्री होना लाभकारी रह सकता है। शुक्र इस राशि के सातवें भाव में वक्री होंगे, जिसका असर रिश्तों और साझेदारी से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है। रिश्तों में सकारात्मक बदलाव संभव है। कारोबारियों को मुनाफे के अवसर मिल सकते हैं और नए बिजनेस आइडिया से बाजार में पहचान बनाने में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय अनुकूल रहने के संकेत हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह अवधि फायदेमंद हो सकती है। इस दौरान मंगल दूसरे भाव में रहेंगे और शुक्र-राहु के बीच सीधा त्रिकोण संबंध बनेगा। इससे आत्मविश्वास, साहस और रचनात्मकता बढ़ने की मान्यता है। डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन और स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ के मौके मिल सकते हैं। धन की स्थिति सुधरने और पुराने कर्ज या उधार से राहत मिलने के संकेत हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि में शुक्र चौथे भाव में वक्री होकर मालव्य राजयोग बनाएंगे, जबकि लग्न में उच्च के गुरु विराजमान हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इससे मानसिक शांति, मान-सम्मान और पारिवारिक सुख बढ़ सकता है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने विवाद या कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी राहत के संकेत हैं।

ये भी पढ़े: देवभूमि के 23 ग्लेशियरों पर मंडराया खतरा! 25.6 KM तक पीछे हटी बर्फ, रिसर्च ने बढ़ाई चिंता

Tanisha Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स: भारत की शानदार शुरुआत, बैक टू बैक दो मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

4 minutes ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

34 minutes ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

1 hour ago

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, जान बचाने को कूदे यात्री; हादसे में 9 की मौत

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…

1 hour ago

‘न माफी मांगूंगा, न पोस्ट हटाऊंगा’, दिशा सालियान के पिता के नोटिस पर आदित्य ठाकरे का जवाब

Aaditya Thackeray: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की…

12 hours ago

मोबाइल देख पेपर दे रहा था साहिल, तभी पहुंचे प्रोफेसर; IIT बॉम्बे का CCTV आया सामने

Sahil Wakode CCTV: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के मामले में परीक्षा…

12 hours ago