Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जेके रोड पर देर रात पति-पत्नी के विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ देखा, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। जानकारी के मुताबिक, पति ने पत्नी के साथ मौजूद युवक की स्कूटी में तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि स्कूटी उसी युवक की थी। घटना के बाद युवक स्कूटी छोड़कर वहां से चला गया। हंगामे के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया।
अशोका गार्डन चौकी प्रभारी पवन सेन के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पिछले करीब तीन साल से विवाद चल रहा है। पति तलाक की मांग कर रहा है। पुलिस के अनुसार, रात में पत्नी को एक युवक के साथ देखने के बाद पति का उससे विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान पत्नी मौके से चली गई। इसके बाद पति और वहां मौजूद कुछ लोगों ने स्कूटी में तोड़फोड़ कर दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद अशोका गार्डन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की है। फिलहाल इस मामले में किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, पति थाने पहुंचा था और उसने अपनी परेशानी बताते हुए तलाक कराने की बात कही। उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। सड़क पर हुए इस विवाद का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/moscow-drone-attack-oil-refinery-russia-parliamentary-election/
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…