नोएडा

नोएडा में सिर चढ़कर बोल रहा रील का खुमार : VIP इलाके में फिल्मी स्टाइल स्टंटबाजी से मचा हड़कंप, Video

Noida Video : नोएडा के वीआईपी सेक्टर-44 में सोशल मीडिया रील बनाने की होड़ में युवाओं द्वारा की जा रही खतरनाक स्टंटबाजी ने स्थानीय निवासियों की नींद उड़ा दी है। महामाया बालिका इंटर कॉलेज के पीछे की सड़क पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे बाहरी लोग बिना अनुमति के आकर फिल्मी स्टाइल में कार से स्टंट कर रहे हैं और चारों तरफ धुआं फैला रहे हैं। सोशल मीडिया रील बनाने की अंधी होड़ में युवाओं द्वारा की जा रही यह स्टंटबाजी न केवल उनके लिए खतरनाक है, बल्कि समाज के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Traffic Police) का कहना है कि संबंधित को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

ये है पूरा मामला

सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में रील बनाने का जुनून इस हद तक बढ़ गया है कि लोग सड़कों पर खुलेआम स्टंटबाजी कर रहे हैं। वायरल हुए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे कारें तेज़ी से दौड़ाई जा रही हैं, टायरों को जलाया जा रहा है और पूरे क्षेत्र में धुआं फैलाया जा रहा है। एफ और जी ब्लॉक के निवासियों द्वारा संचालित रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने इस गंभीर मुद्दे को उजागर किया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बाहरी लोग बिना किसी अनुमति के इलाके में घुसकर न केवल अनावश्यक प्रदूषण फैला रहे हैं, बल्कि व्यावसायिक टैक्सी चालक भी अपनी गाड़ियों को लंबे समय तक पार्क कर रहे हैं। इन पार्क की गई गाड़ियों में अनैतिक गतिविधियों के साथ-साथ स्टंटबाजी भी हो रही है, जो निवासियों के लिए गंभीर सुरक्षा खतरा बन गई है।

FONARWA के पदाधिकारियों से किया अनुरोध

निवासियों का कहना है कि यह स्थिति एफ और जी ब्लॉक की सुरक्षा, स्वच्छता और शांतिपूर्ण माहौल के लिए गंभीर खतरा बन रही है। कार डीलरशिप के आस-पास हो रही ये गतिविधियां न केवल ट्रैफिक की समस्या बढ़ा रही हैं, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी खतरनाक साबित हो रही हैं। RWA ने फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (FONARWA) के पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे इस मामले को पुलिस के साथ मजबूती से उठाएं और इसका स्थायी समाधान निकाला जाए। निवासियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

लापरवाह निकला ग्रेटर नोएडा का यथार्थ अस्‍पताल : ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ दी पथरी, परिजन पहुंचे थाने

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

16 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

16 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

18 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

18 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

19 hours ago