Vikasnagar
Vikasnagar : लगातार 20 दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे विकासनगर क्षेत्र के टिमली गांव के ग्रामीणों की परेशानियां अब जल्द खत्म होने वाली हैं। न्यूज़ इंडिया द्वारा इस गंभीर समस्या को लगातार प्रमुखता से उठाए जाने के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आ गया है।
दरअसल, टिमली गांव में पिछले कई हफ्तों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप थी। गांव में लगा पुराना ट्यूबवेल खराब हो चुका था, जिसके चलते ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी। विभाग द्वारा पुराने ट्यूबवेल की मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद भी समस्या जस की तस बनी रही।
मामले की खबर मीडिया में आने के बाद अब जल संस्थान ने नया ट्यूबवेल लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर स्वयं टिमली गांव पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया और कहा, जब मुझे पता चला कि गांव में ट्यूबवेल खराब होने से पानी की समस्या है, तो मैंने तुरंत अधिकारियों से बात की। कंप्रेसर लगाकर ट्यूबवेल को चालू करने की कोशिश की गई, लेकिन जब पता चला कि वह पूरी तरह फेल हो गया है, तो मैंने उच्च अधिकारियों से संपर्क किया।
उन्होनें आगे कहा, हमारी सरकार का संकल्प है-हर घर नल, हर घर जल। आज मैं खुद मौके पर आया हूं। मशीनें पहुंच चुकी हैं और कल से नई बोरिंग का काम शुरू होगा। विभाग ने आश्वासन दिया है कि 15 दिनों के भीतर नया ट्यूबवेल तैयार कर दिया जाएगा और गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
ये भी पढे़ - Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में नवंबर पहले हफ्ते में शुरू होगा गन्ना पेराई सत्र, मंत्री ने की बैठक
ग्रामीणों ने विधायक और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यूज़ इंडिया के माध्यम से उनकी आवाज़ शासन-प्रशासन तक पहुंची, तभी अब समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही टिमली गांव की प्यास बुझ जाएगी और ग्रामीणों को वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिलेगी।
अमित रावत
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…