उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद : रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, 1 महिला की मौत, कई लोग झुलसे

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार देर रात एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आग लगने के बाद रसोई गैस के चार सिलेंडर फट गए, जिससे लपटें और तेज़ी से फैल गईं। रेस्टोरेंट के ऊपर बने रिहायशी मकान भी आग की चपेट में आ गए।

सड़क तक फैल गई आग

घटना के समय रेस्टोरेंट में संगीत के बीच लोग भोजन कर रहे थे। अचानक धुएं का गुबार उठते ही अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में आग की लपटें रेस्टोरेंट से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंच गईं। वहीं, पास से गुजर रहे वाहन चालकों में भी दहशत फैल गई।

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से 16 लोगों और एक पालतू कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल लोगों का चल रहा इलाज

अग्निकांड में झुलसे लोगों में शौर्या (40) पुत्र सचिन श्रीवास्तव, साधना (36) पत्नी सचिन श्रीवास्तव, परी (9) पुत्री प्रदीप श्रीवास्तव, शिवानी (32) पत्नी प्रदीप श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव (39) पुत्र विजय श्रीवास्तव और अजय (40) पुत्र प्रकाश शामिल हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

4 सिलेंडरों के फटने से बढ़ी आग

मुरादाबाद के चीफ फायर ऑफिसर राजीव कुमार पांडेय ने बताया, “हमें रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि क्लार्क्स इन होटल के सामने बने रेस्टोरेंट में आग लगी है। चार सिलेंडर फटने से आग बहुत तेजी से फैल गई थी। सात दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और बाद में और गाड़ियां भी बुलाई गईं। ऊपरी मंजिल पर कई लोग फंसे हुए थे, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया गया।”

मामले की जांच शुरू

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि पटाखे की चिंगारी से आग लगी हो सकती है। पुलिस और फायर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago