Trending

वायरल होने का जुनून बना अपराध! मोबाइल कैमरे में वीडियो बनाकर वंदे भारत ट्रेन पर बरसाए पत्थर

Stone thrown On Vande Bharat Express: सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाह कभी-कभी लोगों को ऐसी हरकत करने पर मजबूर कर देती है, जो न सिर्फ खतरनाक होती है बल्कि कानूनन अपराध भी है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला महाराष्ट्र से सामने आया है, जहां एक युवक ने सिर्फ “फेमस” होने के लिए तेज रफ्तार से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी कर दी और इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड भी किया। हालांकि, उसकी यह हरकत ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी और Railway Protection Force (RPF) ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया।

चलती ट्रेन पर बरसाए पत्थर

यह घटना 13 मार्च को हुई, जब CSMT–Sainagar Shirdi Vande Bharat Express पर अचानक पत्थर फेंके गए। घटना ठाकुरली और कल्याण रेलवे स्टेशनों के बीच किलोमीटर 52/114 के पास हुई। पत्थर लगने से ट्रेन के कई डिब्बों C-1, C-3, C-4 और C-7 की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया।

RPF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही RPF और CIB की संयुक्त टीम हरकत में आ गई। टीम ने आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया और पत्रिपुल क्षेत्र में जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।

पूछताछ में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान 23 वर्षीय सनी कांबले के रूप में हुई, जो पुणे का रहने वाला है। उसने कबूल किया कि उसने नशे की हालत में रेलवे ट्रैक के पास जाकर यात्रियों को डराने और वीडियो बनाकर वायरल होने के इरादे से ट्रेन पर पत्थर फेंके। उसने यह भी बताया कि वह अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना रिकॉर्ड कर रहा था, ताकि बाद में इसे सोशल मीडिया पर साझा कर सके।

रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज

इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ कल्याण स्थित RPF थाने में रेलवे अधिनियम की धारा 153 और 147 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में इस तरह की घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं। रेलवे प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि इस तरह की हरकतों से बचें, क्योंकि यह न सिर्फ अपराध है बल्कि किसी बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकती है।

ये भी पढ़ें: पत्नी से झगड़े के बाद पति बना हैवान, तलवार से हत्या… फिर 8 साल की बेटी भी नहीं बची

Shagun Chaurasia

Recent Posts

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

16 minutes ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

39 minutes ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

2 hours ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

2 hours ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

3 hours ago