क्रिकेट

‘यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा…’ विराट कोहली ने 2027 WC को लेकर कही दिल की बात

Virat Kohli 2027 World Cup: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली ने अपने भविष्य और 2027 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है। कोहली ने साफ किया कि साउथ अफ्रीका में होने वाला 2027 का आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत की ओर से उनका आखिरी वनडे वर्ल्ड कप होगा। जियोस्टार को दिए इंटरव्यू में विराट कोहली ने 50 ओवर के वर्ल्ड कप की चुनौती पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप होने जा रहा है और यही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि वह मैदान पर अपनी तरफ से सब कुछ झोंक देना और अपना 100 प्रतिशत निचोड़ लेना चाहते हैं।

50 ओवर के फॉर्मेट की चुनौती पर भी बोले कोहली

विराट कोहली ने 50 ओवर के फॉर्मेट की इंटेंसिटी का जिक्र करते हुए कहा कि किसी बड़े टूर्नामेंट में लगातार 10 मैचों तक शारीरिक और मानसिक स्तर को बनाए रखना बेहद थकाने वाला होता है। विदेशी परिस्थितियों में यह चुनौती और भी कठिन हो जाती है। कोहली का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड भी दमदार रहा है। उन्होंने वर्ल्ड कप के 37 मुकाबलों में करीब 59.83 की औसत से 1,795 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 5 शतक और 12 अर्धशतक हैं। वहीं, उनके कुल वनडे करियर में 302 पारियों में 14,941 रन और 54 शतक दर्ज हैं।

रोहित शर्मा ने भी भविष्य को लेकर रखी बात

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपने भविष्य और वर्ल्ड कप को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में कभी यह विचार नहीं आता कि उनका क्रिकेटिंग सफर खत्म हो गया है। उनके मुताबिक, जब तक कोई खेल रहा है, तब तक उसके सामने कोई न कोई नई चुनौती होती है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ ही 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी का सफर भी शुरू हो रहा है। विराट कोहली के बयान के बाद अब 2027 वर्ल्ड कप को लेकर उनके फैन्स की नजरें भी इस सफर पर रहेंगी।

Lavanya Dayal

Recent Posts

बद्रीनाथ धाम में बिना अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम, चमोली DM ने मांगा जवाब

Badrinath Dham Event: उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ धाम में बिना प्रशासनिक अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम…

28 minutes ago

सहारनपुर में ओवरटेक के चक्कर में खाई में गिरीं 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, भूसे में दबकर 2 की मौत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह रुड़की-पंचकूला मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ।…

59 minutes ago

भारत में किस उम्र तक कर सकते हैं पढ़ाई? जानें ग्रेजुएशन से PhD तक के नियम

Education Age Limit India: कई लोग 12वीं के बाद परिवार की जिम्मेदारियों या दूसरी परिस्थितियों…

1 hour ago

भाद्रपद पूर्णिमा 2026: घर में होगा मां लक्ष्मी का वास, आज रात करें ये उपाय

Bhadrapada Purnima 2026: भाद्रपद पूर्णिमा को शास्त्रों में बेहद दिव्य बताया गया है। इस दिन…

1 hour ago

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में धमाका, 11 लोगों की मौत; 30 घायल

Dera Ismail Khan Blast: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में धमाके की खबर है।…

2 hours ago

विवाद के बीच दिल्ली में चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, CEC के साथ दोनों चुनाव आयुक्त मौजूद

Election Commission Meeting: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निर्वाचन सदन में दोपहर तीन बजे भारत निर्वाचन…

2 hours ago