Badrinath Dham Event: उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ धाम में बिना प्रशासनिक अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने गढ़वाल स्काउट्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल शांतनु को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे और बद्रीनाथ धाम में तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। डीएम ने कहा कि बद्रीनाथ धाम आस्था का पवित्र केंद्र है और इसकी धार्मिक पवित्रता व गरिमा महत्वपूर्ण है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से मंदिर में होने वाली पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में बाधा आ सकती है। उन्होंने गढ़वाल स्काउट्स के कमांडिंग ऑफिसर से यह स्पष्ट करने को कहा है कि प्रशासन से जरूरी अनुमति लिए बिना बद्रीनाथ धाम में कार्यक्रम क्यों आयोजित किया गया। मामले को लेकर जारी नोटिस में कार्यक्रम के आयोजन और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
कुछ दिन पहले बद्रीनाथ धाम में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का आयोजन हुआ था। यह कार्यक्रम 19 और 20 सितंबर को बद्रीनाथ के टूरिस्ट प्लाजा में आयोजित किया गया था, जो मंदिर से सटा हुआ क्षेत्र है। 'हमारी विरासत, हमारा भविष्य' विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में लोक संगीत, नृत्य, हस्तशिल्प और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें सिंगर प्रियंका मेहर का शो भी हुआ था। शो के बाद इसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद लोगों ने बद्रीनाथ धाम के शांत और आध्यात्मिक माहौल में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर सवाल उठाए।
ये भी पढ़ें: दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, 3 कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे; जांच में जुटी RPF-GRP
Virat Kohli 2027 World Cup: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वनडे सीरीज से…
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह रुड़की-पंचकूला मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ।…
Education Age Limit India: कई लोग 12वीं के बाद परिवार की जिम्मेदारियों या दूसरी परिस्थितियों…
Bhadrapada Purnima 2026: भाद्रपद पूर्णिमा को शास्त्रों में बेहद दिव्य बताया गया है। इस दिन…
Dera Ismail Khan Blast: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में धमाके की खबर है।…
Election Commission Meeting: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निर्वाचन सदन में दोपहर तीन बजे भारत निर्वाचन…