Voter List OTP Scam
Voter List OTP Scam: देश के कई हिस्सों में इन दिनों electoral roll को रिवाइज करने का काम चल रहा है। इसके लिए बूथ लेवल ऑफिसर्स यानी की (BLO) घर-घर जाकर वोटर्स से SIR फॉर्म्स भी भरवा रहे हैं। इस बीच साइबर अपराधी भी काफी ज्यादा Active हो गए हैं। Electoral Roll को रिवाइज करने के प्रोसेस पर साइबर अपराधी भी इस आधिकारिक प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं और लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
साइबर Fraud करने वाले अपराधी लोगों के पास वेरिफिकेशन टीम के अधिकारी बनकर फोन करते हैं और वेरिफिकेशन के लिए OTP शेयर करने के लिए कहते हैं। और उसके बाद लोगो को किसी न किसी तरह से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। आपको बता दें कि यह पूरी तरह स्कैम है और SIR की प्रक्रिया में OTP की कोई जरूरत नहीं पड़ती है।
कई लोगों को नहीं पता कि वोटर लिस्ट अपडेशन के लिए OTP नहीं चाहिए। बता दें कि चुनाव आयोग की तरफ से चलाई जा रही वोटर लिस्ट अपडेट एक्सरसाइज में OTP की जरूरत नहीं पड़ती है। बल्कि इसमें BLO घर-घर जाकर SIR फॉर्म भर रहे हैं। BLO के पास आपके फोन नंबर और आधार डिटेल लेने का अधिकार है, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में OTP की कोई जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में अगर कोई आपसे फोन कर प्रक्रिया को पूरा करने के नाम पर OTP शेयर करने को कहता है तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है।
दरअसल ताजा खबर में पाया गया है कि स्कैम में साइबर अपराधी फॉर्म वेरिफिकेशन के लिए फोन OTP पूछते हैं, आपको बत दें कि यह OTP वोटर लिस्ट अपडेट एक्सरसाइज का नहीं होता है। बल्कि स्कैमर्स इस OTP के जरिए किसी अवैध ट्रांजेक्शन को अंजाम दे सकते हैं या फिर आपका पर्सनल डेटा साफ कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: मेड इन इंडिया या मेगा फ्रॉड? वारी एनर्जी पर IT की बड़ी छापेमारी, चीन के सोलर सेल को अमेरिका में बेचने का आरोप
याद रखें- वोटर लिस्ट अपडेट में OTP की कोई जरूरत नहीं होती।
अगर कोई आपसे फोन पर OTP, बैंक डिटेल या कोई भी संवेदनशील जानकारी मांगता है, तो यह साफ संकेत है कि वह स्कैमर है। ऐसी किसी भी कॉल पर भरोसा न करें और तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…