लाइफस्टाइल

Walk For Fitness: क्या सच में रोज 10 हजार कदम चलना जरूरी है? वैज्ञानिकों ने दी नई जानकारी

Walk For Fitness: फिट रहने के लिए अक्सर कहा जाता है कि रोजाना 10 हजार कदम चलना चाहिए। यह एक लोकप्रिय फिटनेस लक्ष्य बन चुका है जिसे स्मार्टवॉच और फिटनेस ऐप्स भी ट्रैक करते हैं। लेकिन अब एक नई वैज्ञानिक रिसर्च ने इससे चुनौती दी है और राहत भरी खबर दी है उनके लिए जो 10 हजार कदम नहीं चल पाते।

नई रिसर्च में क्या निकला सामने?

यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी और यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ डेनमार्क के वैज्ञानिकों ने एक साझा अध्ययन में पाया कि रोजाना 4,000 से 5,000 कदम चलना भी शरीर की बीमारी और समय से पहले मृत्यु के खतरे को कम कर सकता है। यह टेस्ट 2.25 लाख लोगों पर किया गया, जो 245 रिसर्च स्टडीज का हिस्सा थे।

सुझाव:

  • लिफ्ट के बजाय सीढ़ी का इस्तेमाल करें।
  • लंच ब्रेक के बाद 10 मिनट वॉक करें।
  • हर घंटे में 2 मिनट टहलना शुरू करें।
  • सुबह या शाम टहलने को आदत में लाएं।

कितने कदम चलना फायदेमंद हैं?

4000 कदम शरीर से जुड़ी बीमारी और मौत के जोखिम में कमी लाने के लिए सही हो सकते हैं। 7000-8000 कदम बढ़ाने से और बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। हर 1000 कदम शरीर पर सकारात्मक असर डालते हैं, खासतौर से उन लोगों में जो कम एक्टिव रहते हैं।

अनुभावों की क्या राय हैं

अनुभावों का मानना हैं कि शरीर को एक्टिव रखने के लिए लंबी वॉक की बजाय नियमित छोटी-छोटी वॉक भी काफी असरदार होती हैं। जैसे कि ऑफिस में सीढ़ियों का उपयोग, गाड़ी की बजाय पैदल चलना या दिनभर में कई बार 10-15 मिनट की वॉक करना।

ये भी पढ़े: सॉयाबिन: शाकाहारी प्रोटीन का पावरहाउस, जानिए इसके जबरदस्त फायदे और रेसिपी

क्या 10,000 कदम गलत है?

नहीं, 10,000 कदम का लक्ष्य नुकसानदायक नहीं है, बल्कि एक मोटिवेशनल संख्या है। लेकिन जो लोग इस लक्ष्य को पूरा नही कर सकते, उन्हें चिंता नहीं करनी चाहिए। वैज्ञानिकों का कहना है कि कम स्टेप्स में भी बहुत सारे फायदे संभव हैं।
अब यह जरूरी नहीं है कि आप रोज 10 हजार कदम चलें। यदि आप दिनभर में कम से कम 4,000 से 7,000 कदम भी चल लेते हैं, तो इससे भी आपकी सेहत पर सकारात्मक असर पड़ेगा। महत्वपूर्ण यह है कि आप नियमित रूप से एक्टिव रहें।

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago