बिहार चुनाव

“वो मार देंगे या हम बिहार छोड़ देंगे”, सांसद पप्पू यादव के बयान से गरमाई सियासत

Pappu Yadav: बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं उससे पहले नेताओं की ओर से लगातार सियासी बयानबाजी जारी है। इसी बीच अब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव के एक बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा, “अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनते हैं और उन्हें मार देते हैं या फिर उन्हें बिहार छोड़ना पड़ता है तो कोई बात नहीं एनडीए तो हारेगा।” हालांकि जब बयान वायरल हुआ तो पप्पू यादव ने सफाई भी दी।

इंटरव्यू के दौरान दिया बयान

दरअसल, पूर्णिया सांसद एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे। जहां बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव सीएम बनते हैं और उन्हें मार देते हैं या उन्हें बिहार छोड़ना पड़ता है तो कोई बात नहीं क्योंकि एनडीए तो हारेगा। सांसद का ये बयान जैसे ही वायरल हुआ तो कुछ देर बाद ही पप्पू यादव ने सोशल मीडिया (x)पर सफाई दी और न्यूज चैनल पर ठीकरा फोड़ दिया। वहीं महागठबंधन के मुख्यमंत्री फेस पर वो तेजस्वी यादव के नाम पर कभी सहमत नहीं हुए।

पप्पू यादव ने दिया हैरान करने वाला जवाब

इंटरव्यू के दौरान जब सांसद (Pappu Yadav) से पूछा गया कि अगर तेजस्वी यादव कल को सीएम बन गए तो आपका क्या हश्र करेंगे। जिसके जवाब में पप्पू यादव ने हैरान करने वाला उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि या तो वो हमको मार देंगे या हम बिहार छोड़कर भाग जाएंगे। लेकिन एनडीए तो हारेगा। इतना ही नहीं, जब दोबारा उनसे सवाल किया गया तो भी उन्होंने दोहराया कि हम बिहार छोड़कर चले जाएंगे लेकिन संविधान विरोधी तो हारेगा, देश विरोधी, गरीब विरोधी तो हारेगा।

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण की फैक्ट्री पर योगी का बुलडोजर! ग्लोबल नेटवर्क पर UP का वार, बेटियों के भरोसे से खिलवाड़ नहीं सहेंगे-सीएम

हालांकि, बयान प्रसारित होने के कुछ देर बाद ही पप्पू यादव ने सोशल मीडिया (x)पर सफाई पेश कर दी। अपने बयान के लिए न्यूज चैनल पर गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए एथिक्स का पाठ पढ़ाने लगे। उन्होंने लिखा, “न्यूज़ चैनल टीआरपी के लिए मेरी बात को संदर्भ से काट झूठ प्रसारित कर रहा है। जो कि एक राष्ट्रीय प्रसारण के लिए यह शोभनीय नहीं है और मीडिया एथिक्स के ख़िलाफ़ है। पप्पू यादव ने आगे लिखा, “आज पटना में आयोजित बिहार संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ। वहीं मेरे साथ परिचर्चा हुई। उसी में प्रश्न की अगंभीरता पर कुछ हास्य व्यंग्य किया। आजकल कुछ पत्रकारों साथियों को हास्य व्यंग्य भी समझ नहीं आता है।”

यह भी देखें: Parliament Monsoon Session 2025 : सरकार बनाम विपक्ष खत्म, सोमवार से फिर गरजेगी लोकसभा | Top News

 

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

14 minutes ago

6.3 अरब डॉलर की साइबर चोरी के बाद Binance में हलचल, CFO कैसर एनजी ने छोड़ा पद

Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…

1 day ago

बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त

PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…

1 day ago

थिएटर में ‘रामायण’ की रिकॉर्डिंग पड़ी भारी, निर्माताओं ने दी सख्त चेतावनी

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…

1 day ago

दिवाली से पहले अभिजीत दीपके की बढ़ी मुश्किलें, पूरी रात एयरपोर्ट पर बिताई

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई लौटते…

1 day ago

गंभीर की रणनीति के साथ आए गावस्कर, अक्षर पटेल को नंबर-5 पर भेजने को बताया सही

India vs New Zealand: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम…

1 day ago