उत्तर प्रदेश

“…मरीजों से मनमाने पैसे कमा सकें”, निजी अस्पतालों पर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Medical Negligence Case: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक केस की सुनवाई करते हुए निजी अस्पतालों पर सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि अस्पताल मरीजों को एटीएम की तरह इस्तेमाल करते हैं। लापरवाही के एक मामले में डॉक्टर के खिलाफ आपराधिक केस हटाने की मांग को खारिज करते हुए कोर्ट ने यह बात कही। जस्टिस प्रशांत कुमार की बेंच ने पाया कि डॉ. अशोक कुमार ने एक गर्भवती महिला को सर्जरी के लिए एडमिट कर लिया था, जबकि उनके पास एनेस्थिटिस्ट की कमी थी। जिसके बाद वह काफी देर से पहुंचा और तब तक गर्भ में पल रहे भ्रूण की मौत हो गई थी। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यह सामान्य हो गया है कि अस्पताल पहले मरीजों को भर्ती कर लेते हैं और उसके बाद संबंधित डॉक्टर को बुलाया जाता है।

‘डॉक्टर न होने पर भी मरीज को कर लेते हैं भर्ती’

कोर्ट ने कहा, ‘यह एक सामान्य प्रैक्टिस देखी जा रही है कि संबंधित बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टर न होने पर भी निजी अस्पताल मरीजों (Medical Negligence Case) को एडमिट कर लेते हैं। मरीजों को भर्ती करने के बाद ही ये डॉक्टर को कॉल करते हैं। कोर्ट ने कहा कि यह सामान्य धारणा बन गई है कि निजी अस्पताल मरीजों को एक एटीएम की तरह इस्तेमाल करते हैं। जिनसे पैसों की उगाही होती है। बेंच ने आगे कहा कि ऐसे मेडिकल प्रोफेशनल्स को संरक्षण मिलना चाहिए, जो पूरी गंभीरता के साथ काम करते हैं।

यह भी पढ़ें: “वो मार देंगे या हम बिहार छोड़ देंगे”, सांसद पप्पू यादव के बयान से गरमाई सियासत

वहीं, अदालत ने कहा कि बिना पर्याप्त सुविधा के अस्पताल खोलने वालों पर कार्रवाई जरूरी है। निजी अस्पताल ऐसा सिर्फ इसलिए करते हैं ताकि वो मरीजों से मनमाने पैसे कमा सकें। अदालत ने सुनवाई के दौरान डॉक्टर के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें डॉक्टर का कहना था कि उस समय महिला के परिजन ऑपरेशन के लिए तैयार ही नहीं थे।

अवैध कमाई का है मामला

बेंच ने कहा कि यह मामला पूरी तरह से लापरवाही और अवैध कमाई करने का है। कोर्ट ने कहा कि डॉक्टर ने महिला को एडमिट कर लिया। परिवार से यह मंजूरी मिल गई कि ऑपरेशन किया जाए, लेकिन उसे टाला जाता रहा क्योंकि सर्जरी के लिए डॉक्टर ही उपलब्ध नहीं था।

यह भी देखें: Metro in Greater Noida: विकास को मिली रफ्तार! ग्रेटर नोएडा मेट्रो विस्तार को केंद्र की मंजूरी |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago