Suicide or murder Deepika's mysterious death
Noida News : नोएडा के सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी में एक युवा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। दीपिका गोयल नामक इस महिला की बुधवार रात को मौत हो गई, जिसे लेकर परिवार ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है कि क्या यह वास्तव में आत्महत्या थी या फिर हत्या के बाद इसे आत्महत्या का रूप दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के भाई अनमोल गोयल ने बताया कि पति आदित्य गोयल, सास-ससुर और ननद के खिलाफ हत्या और दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप के अनुसार, दीपिका पर लगातार दहेज की मांग और शारीरिक प्रताड़ना की जा रही थी। घटना से पहले के घंटों की कहानी काफी चौंकाने वाली है। अनमोल गोयल के मुताबिक, उसने बुधवार दोपहर चार बजे अपनी बहन से वीडियो कॉल पर आखिरी बार बात की थी। रात करीब पौने नौ बजे पारिवारिक व्हाट्सऐप ग्रुप पर दीपिका की तरफ से “बाय, सॉरी और आई लव यू” के संदेश आए, जिन्हें परिवार संदिग्ध मान रहा है। परिवार का दावा है कि ये संदेश दरअसल पति और ससुराल वालों द्वारा भेजे गए थे।
जब परिवारजनों ने बार-बार फोन करके दीपिका से बात करने की कोशिश की, तो ससुराल वालों ने बताया कि वह पार्क में घूमने गई है। लेकिन रात सवा दस बजे अचानक खबर मिली कि दीपिका ने फांसी लगा ली है। जब परिवार अस्पताल पहुंचा तो दीपिका को मृत घोषित कर दिया गया था। दीपिका की शादी फरवरी 2023 में आदित्य गोयल से हुई थी। परिवार के अनुसार, शादी के बाद से ही दहेज में मकान और गाड़ी की मांग की जा रही थी और इसे लेकर घरेलू हिंसा की घटनाएं होती रहती थीं।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक रूप से सेक्टर-62 के फोर्टिस अस्पताल से आत्महत्या का मेमो मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर पति आदित्य गोयल, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है कि यह आत्महत्या थी या हत्या।
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…