दुनिया

हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया…अपनी हरकतों पर पछता रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ मौजूदा रिश्तों पर बड़ा बयान दिया है. शुक्रवार को ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने लिखा कि ऐसा लगता है मानो अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है. इस पोस्ट में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की हालिया शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन की तस्वीर भी साझा की. ट्रंप ने अपनी पोस्ट में तीनों नेताओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए लिखा कि ईश्वर करे कि उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो.

SCO शिखर सम्मेलन से अमेरिका को कड़ा संदेश

चीन के तियानजिन में हाल ही में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग समेत कई देशों के शीर्ष नेता एक मंच पर नज़र आए. इस मुलाकात को पश्चिमी विश्लेषक ट्रंप की कड़े टैरिफ नीति के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देख रहे हैं. सम्मेलन की तस्वीरों में तीनों नेताओं के बीच गर्मजोशी भरे पल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब सुर्खियाँ बटोरीं. भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा, “हमारे पास कहने के लिए कुछ नहीं है.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को ट्रंप ने बताया था त्रासदी

एससीओ सम्मेलन के बाद ट्रंप ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को एकतरफा त्रासदी बताया. उन्होंने कहा कि अमेरिकी कंपनियां भारत में अपने उत्पाद बेचने में असमर्थ रही हैं, जबकि भारत रूस से भारी मात्रा में तेल और सैन्य उपकरण खरीद रहा है. ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने अब टैरिफ कम करने की पेशकश की है, लेकिन उनके मुताबिक अब बहुत देर हो चुकी है, उन्हें यह कदम सालों पहले उठाना चाहिए था.

टैरिफ से रिश्तों में खटास

अमेरिकी विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीति ने वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को कमजोर कर दिया है. इसके चलते भारत अब चीन और रूस की ओर झुकता दिखाई दे रहा है, जो अमेरिकी विदेश नीति के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

6 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

30 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago