Air India
नई दिल्ली। एअर इंडिया को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की ओर से गंभीर चेतावनी मिली है। डीजीसीए ने कहा है कि अगर ऑपरेशन नियमों का पालन नहीं हुआ और गड़बड़ियां जारी रहीं, तो फिर एयरलाइन का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा।
इससे पहले DGCA के आदेश पर शनिवार को एअर इंडिया के 3 अफसरों को हटा दिया गया था। हटाए गए अधिकारियों में डिविजिनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह, क्रू शेड्यूलिंग करने वाली चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और क्रू शेड्यूलिंग की प्लॉनिंग से जुड़ी हुईं पायल अरोड़ा शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन को लेकर की गई है। DGCA ने एअर इंडिया को तत्काल प्रभाव से इन लोगों को क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से जुड़े रोल से हटाने का आदेश जारी किया।
इससे पहले 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक यात्री विमान क्रैश हो गया था। अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 उड़ान भरने के तुरंत बाद ही हादसे का शिकार हो गई। एयर इंडिया का प्लेन मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकरा गया। हादसे में यात्रियों समेत कुल 275 लोगों की मौत हुई थी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…