यूपी में भी लाडली बहन योजना! अखिलेश बोले- सरकार बनी तो हर महिला को मिलेंगे 3 हजार

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी भी काफी समय है लेकिन इससे पहले ही अलग-अलग पार्टियां सामने आकर अपनी रणनीतियां बनाना शुरू करने लगी हैं। लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए सभी अपने-अपने दावे करने लगे हैं। इसी तरह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये ऐलान किया है। उनका कहना है कि आने वाले समय में सपा की सरकार बनेगी तो स्त्री सम्मान योजना चालू की जाएगी।  

महिलाओं के लिए आएगी ये योजना

अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉनफ्रेंस योजना को ऐलान करते हुए कहा कि कि बीजेपी की सरकार में महिला और बेटी के साथ अन्याय हो रहा है, पुलिस के द्वारा झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा शोषण महिला के साथ बीजेपी सरकार में हो रहा है। समाजवादी पार्टी 2027 के चुनाव में बडे़ पैमाने पर महिला को चुनाव लड़ाएगी। चुनाव आयोग बीजेपी के दबाव में काम करती है।

कुंभ में खुल गई बीजेपी की पोल

अखिलेश यादव ने कुंभ हादसे और काले धन का जिक्र कर बीजेपी पर हमला कर दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि कुंभ में इनकी पोल खुल गई, इन्होंने मौत का आकंड़े भी छिपाये थे। बीजेपी के लोग चाहते थे कि कोई घटना पहले जो हुई है उससे ज्यादा संख्या न हो, इसकी वजह से संख्या छिपाई जा रही थी। अखिलेश ने कहा कि दुनिया का पहला उदाहरण होगा कि काला धन पुलिस लेकर जा रही है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

37 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

1 hour ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

1 hour ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

2 hours ago