गाजियाबाद : घंटाघर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक मुठभेड़ में शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल (35 वर्ष), पुत्र लीलू कश्यप, निवासी शंकर विहार, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक नेटवर्क का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध ने रुकने के इशारे को नजरअंदाज कर साई उपवन के कच्चे रास्ते से भागने का प्रयास किया। भागने में असफल होने पर उसने पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें राहुल के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे मौके से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने राहुल के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक खोका कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक चोरी की यामहा मोटरसाइकिल और 3100 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि राहुल लूट, चोरी और स्नैचिंग की कई घटनाओं में शामिल रहा है। उसके खिलाफ गाजियाबाद, नोएडा और जीआरपी गाजियाबाद में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि वह आज भी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते पकड़ा गया।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…