देश

Weather Alert: दिल्ली में आज भी नहीं थमेगा बारिश का दौर, IMD ने जारी किया “येलो अलर्ट”

Weather Alert : मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज भी मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। साथी ही तेज हवाएं का भी “येलो अलर्ट” जारी किया है। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश का दौर जारी है। इससे पहले शनिवार को भी दिल्ली में जोरदार बारिश हुई।

IMD ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूयतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग ने लोगों से यातायात जाम, ,सड़कों पर फिसलन, बागानों, बागवानी एंव खेतों में खड़ी फसलों को संभावित नुकसान और कच्चे घरों, दिवारों एवं झुग्गी-झोपड़ियों को मामूली क्षति सहित कमजोर संरचनाओं को आंशिक क्षति के बारे में चेतावनी जारी की है।

लोगों को जलभराव का करना पड़ा सामना

विभाग ने बताया कि बारिश की वजह से उत्तर, मध्य, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को जलभराव और यातायात जाम का सामना करना पड़ा।

विभाग ने लोगों को यातायात संबंधी सलाह का पालन करने, जहां तक ​​संभव हो घर के अंदर रहने, खिड़कियां-दरवाजे बंद रखने, पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने और जल निकायों एवं विद्युत प्रतिष्ठानों से दूर रहने की सलाह दी है। लोगों से बिजली के तारों को न छूने, खंभों के पास न खड़े होने और भारी बारिश की स्थिति में तुरंत सुरक्षित आश्रय लेने का आग्रह किया है।

लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के मुताबिक, उनके बाढ़ नियंत्रण कक्ष को दिन में जलभराव की कम से कम 10 शिकायतें मिलीं और उनमें से अधिकांश को एक घंटे के भीतर ही दूर कर दिया गया।

विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। उसने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

ये भी पढ़े : Bihar Politics : ललन सिंह ने लालू की तस्वीर शेयर कर राहुल पर साधा निशाना

Kajal Sharma

Recent Posts

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

10 minutes ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

39 minutes ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

55 minutes ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

1 hour ago

गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…

2 hours ago

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

16 hours ago