Bihar Politics
Bihar Politics : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लालू यादव और राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने लालू यादव परिवार को भ्रष्टाचारी बताया और नौकरी के बदले जमीन के आरोप भी लगाए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने राहुल गांधी को इमरजेंसी और फर्जी मतदाता के बहाने लोकतंत्र को कमजोर करने का जिम्मेदार भी ठहराया है.
ललन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पोस्ट कर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने लिखा – पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त. पिता का भ्रष्टाचार में जेल जाना और आना, जमानत होने पर हाथी पर चढ़कर निकलना.चारा खाने वाला भी स्वतंत्रता सेनानी हो गया. पुत्र होश संभालते ही नौकरी के बदले जमीन लिखवाकर गरीबों का खून चूसकर आनन्द ले रहा हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा- मोदी सरकार ने पकड़ लिया. वाह रे बिहार में शासन करने वालों का सपना,भ्रष्टाचारियों का बौखलाना बाजिब है- प्रधान कोतवाल डंडा लेकर जो खड़ा है”
ललन सिंह ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “देश में इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र के हत्यारे परिवार के युवराज बिहार में भ्रष्टाचारियों के साथ गले से गले मिलकर घुम रहे हैं घुसपैठियों के बहाने फर्जी मतदाता के दम पर लोकतंत्र स्थापित करना चाहते हैं. कर्नाटक, तेलंगना और पश्चिम बंगाल में जीत पर क्यों नहीं बोलते हैं? प्रधान कोतवाल ने लोकतंत्र के फर्जीवाड़ा को पकड़ लिया… और डंडा लेकर खड़े हो गए. अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी स्वभाविक है- बौखलाहट जो है। बिहार की जनता सजग है- सब देख रही है- सफाया तय है”
ये भी पढ़े :चुनावी साल में बिहार को मिली नई ट्रेनों की सौगात, खेसारी लाल यादव ने सरकार पर उठाए सवाल
साथ ही ललन सिंह ने राहुल गांधी के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी होने के दावों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पारदर्शी है. उन्होंने राहुल पर संविधान विरोधी बयानबाजी करने का भी आरोप लगाया. ललन सिंह ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या वे गैर-नागरिकों को वोटिंग का अधिकार देना चाहते हैं.
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…