weather report : बिहार समेत देश के कई हिस्सों में खराब मौसम के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.खराब मौसम के कारण भोजपुर, बक्सर, नालंदा में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है वहीं गया (इमामगंज, लगुराही वाटरफॉल)अचानक पानी बढ़ने से 6 लड़कियाँ बह गईं हलांकि स्थानीय लोगों ने सभी को बचा लिया. तो मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर थलौट के पास लैंडस्लाइड के कारण कई वाहन टनल में फंसे हुए हैं
पिछले 24 घंटे में बारिश से 3 मौतें हुई है, जबकि 20 जून के बाद से कुल 20 मौतें हुई हैं. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से 2 लोगों की मौत की जानकारी सामने आयी है. वहीं जिले में लैंडस्लाइड की संभावना के साथ रेड अलर्ट जारी किया जाता है.
मौसम विभाग ने 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. उत्तराखंड, झारखंड में अत्यधिक भारी बारिश और लैंडस्लाइड की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित 12 राज्यों में तेज बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अन्य 17 राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है.
बदलते मौसम के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है तो लैंडस्लाइड की संभावना के कारण पहाड़ी इलाकों में यात्रा टालने की बात कही जा रही है. लोगों से नदी-झरनों के पास पिकनिक/सैर से बचने की सलाह के साथ स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…