नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में NPCL की बड़ी कार्रवाई : डेढ़ करोड़ बिजली बिल न भरने पर सुपरटेक इकोविलेज-1 की कटी बिजली

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज-1 के हजारों निवासी गर्मी के मौसम में बिजली संकट से जूझ रहे हैं। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (NPCL) ने एक साल से बकाया डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिल का भुगतान न होने पर सोसाइटी की बिजली काट दी है। इसके बाद से सोसाइटी में रह रहे हजारों लोग परेशान हैं।

निवासियों की परेशानी

सोसाइटी में 6 साल से रह रहे निवासी श्याम दास प्रधान ने बताया कि आज सुबह अचानक बिजली चली गई। जब सोसाइटी के ग्रुप में इसके बारे में पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। NPCL अधिकारियों से संपर्क करने पर पता चला कि यह पावर कट बकाया बिजली बिल के कारण है। गर्मी के मौसम में बिजली कटने से निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। कई लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और उन्हें काम में बाधा आ रही है। उन्होंने बताया कि उनकी सोसाइटी में बिजली को लेकर पहले भी लड़ाई हो चुकी है। यहां मैंटेनेंस के खिलाफ लिफ्ट और लाइट की हमेशा शिकायतें आती रहती है। इसके बावजूद भी कुछ खास कार्रवाई देखने को नहीं मिलती है।

मैंटेनेंस की सफाई

सुपरटेक मैंटेनेंस ने निवासियों को जारी नोटिस में स्पष्ट किया है कि :

– बकाया राशि सुपरटेक के दौरान की है
– नियमित अनुवर्ती कार्रवाई के बावजूद भुगतान नहीं हुआ
– मासिक उपभोग का भुगतान समय पर किया जा रहा था
– IRP (इन्सॉल्वेंसी रिजोल्यूशन प्रोफेशनल) को अतिरिक्त समय का अनुरोध किया गया था
– श्री रितेश ने NPCL प्रबंधन के साथ बिजली बहाली के लिए भुगतान समय-सीमा की पुष्टि की है

NPCL का रुख

NPCL के अनुसार कंपनी ने कई बार रिमाइंडर भेजा था लेकिन भुगतान नहीं होने पर आखिर में जाकर बिजली काटनी पड़ी। कंपनी का कहना है कि बकाया राशि का भुगतान होने तक बिजली बहाली नहीं की जाएगी। यह घटना ग्रेटर नोएडा के रियल एस्टेट सेक्टर में बिल्डरों और यूटिलिटी कंपनियों के बीच चल रहे विवादों को दर्शाती है। हजारों निवासी इस समस्या के कारण गंभीर असुविधा झेल रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी के बाद महिला की मौत : परिजनों ने नामी अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

14 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

15 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

16 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

17 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

18 hours ago